Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केवल 10 मिनट में बनाइये साबूदाना कटलेट
साबूदाना अक्सर सभी घरों में खाया जाता है। इसे जिस चीज में डालों उसी में स्वाद बढ़ जाता है। इससे आप पापड़ और खीर तो बनाती ही होंगी पर अगर इसका कटलेट बनाया जाए तो यह और भी स्वादिष्ट लगेगा। साबूदाने के कटलेट स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगते हैं। साबूदाना कटलेट में उबला आलू डाला जा सकता है। अगर आपको यह कुरकुरा चाहिये तो इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको कोई ताम-झाम करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि न तो इसमें ज्यादा सामग्रियां पड़ती हैं और न ही इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है। तो आइये आज शाम के नाश्ते में बनाते हैं साबूदाना कटलेट।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
साबूदाना - 1/2 कप
उबला हुआ आलू - 3
हरी मिर्च - 4-5
कटी हरी धनिया- 1 डंठल
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए

विधि-
सबसे पहले साबूदाने को रातभर के लिये हल्के गरम पानी में भिगो कर रख दीजिये। फिर सुबह उसे पानी से छान कर बाहर कटोरी में रख दीयिजे।

विधि-
तीन आलुओं को उबाल लें और छील कर रखें।

विधि-
आलू को मैश कर लीजिये

विधि-
भिगोए साबुदाने और मसले हुए आलुओं को एक साथ मिक्स कीजिये।

विधि-
हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये

विधि-
हरी धनिया लीजिये और उसे बारीक काट लीजिये

विधि-
अब साबुदाने और मसाले गए आलू में मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाइये।

विधि-
अंतिम में बेकिंग सोडा डालना न भूलियेगा।

विधि-
अब गीले हाथों से साबूदाने का कटलेट बनाइये। इसे गोल बना कर हल्का सा हथेलियों से दबा दीजिये।

विधि-
तैयार कटलेट को कढाई में गरम तेल में हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।

विधि-
गरमा गरम साबूदाना कटलेट तैयार है, इसे टमैटो कैचप के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
