Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
शेजवान पनीर नूडल्स
शेजवान पनीर नूडल्स हर किसी को पसंद है, खासतौर पर बच्चों को तो यह खूब भाता है। यह एक चाइनीज डिश है जो कि पूरी दुनियाभर में मशहूर है। शेजवान नूडल्स तथा शेजवान फ्राइड राइस चाइना की मेन कोर्स डिशों में एक है। इसे बनाने के बहुत से तरीके हैं जिनमें से एक तरीका हम आपको बता रहे हैं। आइये जानते हैं कि शेजवान पनीर नूडल्स बनाते कैसे हैं।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
नूडल्स- 1 पैकेट
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
गाजर- 1
पत्ता गोभी- ¼ स्लाइस
हरी मिर्च- 4 बीच से कटी
स्प्रिंग अनियन- 2 चम्मच
पनीर क्यूब- ½ कप
सोया सॉस- 2 चम्मच
चिली सॉस- 1 चम्मच
शेजवान सॉस- 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- ½ कप
विधि-
1. पैन में 3 कप पानी उबालें, उसमें नूडल्स डालें, 2 चम्मच तेल और नमक डाल कर ढक्कन ढांक दें और आंच को मध्य कर दें। जब नूडल्स पक जाएं तब इसे ठंडे पानी के नीचे धो लें और एक किनारे रखें।
2. अब पैन में 3 चम्मच तेल डालें, फिर उसमें लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट के लिये
चलाएं।
3. उसके बाद उसमें सप्रिंग अनियन, पत्ता गोभी, नमक, पनीर क्यूब डाल कर 2 मिनट तक पकाएं, आंच लो रहे। फिर पैन में चिली सोया सॉस, शेजवान सॉस और काली मिर्च पाउडर डालें।
4. अब इसे एक मिनट के लिये पकाएं और फिर पके हुए नूडल्स डालें। नूउल्स को अच्छी प्रकार से मिक्स करें जिससे सब्जियों और सॉस का स्वाद उसमें समा जाए।
5. आपको शेजवान पनीर नूडल्स बिल्कुल तैयार है। इसे गरम-गरम चिली कार्न मंचूरियन के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications