Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार चिली पोटैटो
Chats
oi-Staff
शाम को जब आप घर पर ऑफिस से लौट कर आती हैं तो चाय के साथ कुछ मसालेदार और चटपटा खाने का दिल करता है। तो ऐसे में आप मसालेदार चिली पोटैटो क्यूं नहीं बनाती? चिली पोटैटो को बनाना बहुत ही आसान है और खाने में तो इसका जवाब ही नहीं है। अगर आपको मसालेदार और तीखी चीजे़ बहतु पसंद हैं, तो आप चिली पोटैटो को एक बार जरुर ट्राई कर के देखें।
यह बिल्कुल फिंगर चिप्स की तरह बनाई जाती है मगर इसमें बहुत सारे मसालों का प्रयोग किया जाता है। इसका स्वाद कॉफी या चाय के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा। आइये जानते हैं कि मसालेदार चिली पोटैटो कैसे बनाया जाता है।
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- आलू- 5
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- प्याज- 2
- शिमला मिर्च- 1
- लहसुन- 6 कलियां
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- अजीनोमोटो- चुटकीभर
- नमक- स्वादअनुसार
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 4
- ग्रीन चिली सॉस- 1 चम्मच
- टमैटो सॉस- 2 चम्मच
- चिली वेनिगर- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
- पानी- 1/4 कप
विधि-
- आलू को पतली स्लाइस में काट लीजिये और नमक वाले पानी में करीबन 5 मिनट के लिये रखें।
- अब नमक, कार्नफ्लोर और पानी डाल कर गाढा पेस्ट तैयार करें।
- अब पैन में तेल गरम करें।
- अब आलू के कटे टुकड़ों को पानी से निकाल कर उसका पानी ठीक तरह से पोंछ लें। इसे कार्नफ्लोर के पेस्ट में अच्छी तरह से लपेट लें।
- फिर इसको तेल में 4 मिनट के लिये डीप फ्राई कर कर के निकाल लें।
- एक दूसरे पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी लहसुन और चौकोर कटे प्याज डाल कर फ्राई करें। मध्यम आंच पर 4 मिनट तक।
- अब लहसुन अदरक पेस्ट, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डाल कर 3 मिनट फ्राई करें।
- उसके बाद उसमें अजीनोमोटो, चिली फ्लेक्स, नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें सोया सॉस, टमैटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, चिली वेनिगर डाल कर मिक्स करें।
- इस मिश्रण के साथ फ्राई किये हुए आलू के स्लाइस को पैन में डाल कर मिक्स करें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Chilli Potato Recipe
Story first published: Tuesday, November 19, 2013, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2013



Click it and Unblock the Notifications
