Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
स्वीट कार्न मसाला चाट
मानसून के समय हमेशा कुछ न कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है। ज्यादातर लोग पकौड़ा या फिर चाट खाना पसंद करते हैं, लेकिन कार्न या फिर भुट्टा मानसून की जान है। तो इसे खाना तो बनता ही है, इसलिये आज हम आपको स्वीट कार्न मसाला चाट बनाना सिखाएंगे जो कि केवल पांच मिनट में बन जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है।

सामग्री-
1 कप उबला स्वीट कार्न, 2 चम्मच बारीक कटा प्याज, 1 चम्मच कटा टमाटर, 2 ½ चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच चाट मसाला, नमक, 1 चम्मच इमली का पानी (रातभर गरम पानी में भिगोया हुआ)।
विधि-
एक कटोरे में उबले हुए स्वीट कार्न लें और उसमें बारीक कटे हुए प्याज और टमाटर मिलाएं। फिर एक अलग से कटोरे में इमली के पानी में नमक, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं और उसे स्वीट कार्न में मिला दें। लीजिये तैयार हो गया आपका मसाला स्वीट कार्न चाट, अब इसे गरमा-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
