Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सब्ज़ियों और पाइनेपल से बना मज़ेदार स्टार्टर
इस स्टार्टर का नाम तंदूरी सब्ज़ शासलिक है जो कि उत्तार भारत में काफी पसंद किया जाता है। शाम के समय अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। सब्जियों का इसमें बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है और अगर इसमें पाइनेपल डालों तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है।
यह एक स्टार्टर है जिसे आप डिनर से पहले सर्व कर सकती हैं। अगर घर में महमान आ जाएं तो भी आप इसे तुरंत ही बना सकती हैं। आइये जानते हैं तंदूरी सब्ज़ शासलिक बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री
प्याज- 2
टमाटर- 2
हरी शिमला मिर्च- 2
पाइनेपल सलाइस किया हुआ- 200 ग्राम
लाल मिर्च पावडर - 2 छोटे चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला पाउडर- 2 छोटे चम्मच
कसूरी मेथी , पिसी हुई- 1 1/2 छोटे चम्मच
विनेगर- 2 बड़े चम्मच
तेल- 1 बड़े चम्मच
साटे स्टिक
विधि
- प्याज़ के चार हिस्से कर के लेयर अलग कर लें।
- टमाटर, शिमला मिर्च और पाइनेपल के स्लाइस को 1 ½ इन्च के टुकड़ों में काट लें। इन सब को एक बड़े कटोरे में रखें।
- लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, नमक, गरम मसाला पावडर, कसूरी मेथी और विनेगर डालें और मिला दें।
- नौन-स्टिक ग्रिल पैन में तेल गरम करें। साटे स्टिक को पानी में भिगो लें।
- शिमला मिर्च, टमाटर, पाइनेपल और प्याज़ को इसी क्रमांक में साटे स्टिक पर पिरो दें और ग्रिल पैन पर रख दें।
- मध्यम आँच पर पकाएँ और स्टिक्स को पलटते रहें ताकि चारों ओर से पक जायें। चाट मसाला छिड़के और गरमागरम परोसे।



Click it and Unblock the Notifications

