Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बच्चों के लिये बनाइये टमैटो एंड पनीर सैंडविच
हमारे दिन का सबसे अहम भोजन सुबह का नाश्ता होता है। अगर हम यह अच्छी प्रकार से और पौष्टिक नाश्ता नहीं करेंगे तो हमारे पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये टमाटर और पनीर का सैंडविच बनाना सिखाएंगे। यह बहुत ही जल्दी बन जाता है और लंच के लिये भी इसे कैरी करना बहुत आसान है। यह हेल्दी ब्रेकफास्ट बच्चों के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि अक्सर बच्चे अपने टिफिन में खाना छोड़ कर आ जाते हैं। आप इसमें अपने अनुसार चाहे जितनी सब्जियां डाल सकती हैं।

सामग्री-
वीट ब्रेड- 6 स्लाइस
बटर- 1 चम्मच
टमाटर- 1/2 कप
शिमला मिर्च- 1/2 कप
प्याज- 1/2 कप
पनीर- 1/2 कप
पुदीना पत्ता- 4
मिर्च- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले ब्रेड कि स्लाइस पर बटर लगा कर पैन में रोस्ट कर लें।
2. एक बार जब ब्रेड सिंक जाए तब उस पर कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन कर लें।
3. अब ब्रेड पर कटी बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर तथा पनीर डाल कर 10 सेकेंड के लिये रखें जिससे वह हल्का सा मुलायम हो जाए।
4. फिर उस पर पुदीने की पत्ती मिर्च और नमक छिड़के।
5. अब इस टोस्ट पर टमाटर के कटे स्लाइस रखें और दूसरी ब्रेड से बंद कर दें।
आपका सैंडविच तैयार हो गया, इसे जूस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications