Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
टेस्टी टमैटो पास्ता
इटेलियन पास्ता दुनियाभर में सबसे हेल्दी और पॉपुलर कुज़ीन माना जाता है। हफ्ते में एक बार तो आप पिज्जा या पास्ता का स्वाद जरुर ले लेते होंगे। यदि पास्ता में चीज़ मिला दी जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा। तो अगर आप पास्ता लवर हैं तो आपको टमैटो पास्ता बहुत पसंद आएगा। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 25-30 मिनट
सामग्री-
पास्ता- 1 पैकेट (750gms)
लहसुन- 7-8
प्याज- 1
टमाटर- 1½
हरी मिर्च- 3-4
अजवाइन की पत्ती- 1 चम्मच
टमैटो प्यूरी- ½ कप
काली मिर्च- 2-3 चम्मच
चीज़- 4-6 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
पनी
नमक
तेल
विधि-
1. पास्ता को धो लें और पानी में हल्का सा तेल डाल कर उबाल लें, जिससे वह आपस में चिपके ना। अब जब पास्ता हो जाए तब उसका पानी छान कर एक किनारे रख दें।
2. अब एक पैन लें और उसमें तेल डाल कर गरम करें, उसमें कटे प्याज, शिमला मिर्च, कटी हुई लहसुन डाल कर हल्का ब्राउन होने तक पका लें।
3. अब कटी हुई हरी मिर्च, नमक, चीनी, कुटी हुई काली मिर्च और टमाटर डाल कर 2 मिनट तक के लिये पकाएं और देखें कि टमाटर के टुकडे़ गल चुके हों। फिर उसमें टमैटो प्यूरी डालें और 1 मिनट तक मित्रण को मिला कर फिर उसमें चीनी, हल्का सा पानी और अजवाइन की पत्ती डालें।
4. जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें उबले हुए पास्ता डालें और देखें की पास्ता ने टमैटो प्यूरी के रंग को अच्छी प्रकार से सोख लिया हो। उसके बाद आंच को बंद कर दें और गरम-गरम पास्ता को घिसी हुई चीज़ डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
