Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्रिस्पी टमाटर सेव पूरी
शाम के समय अगर चाट खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाए। भेल पूरी, पानी पूरी, पाव भाजी या फिर सेव पूरी ही क्यों ना हो, अगर भूख ना भी लगी हो तो भी हम इसे चखगें जरुर। आज हम आपको क्रिस्पी और स्पाइसी टमाटर सेव पूरी बनाना सिखाएंगे। इसें ढेर सारे मसाले मिलाए जाते हैं और ऊपर से खूब सारी सेव डाली जाती है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

कितने लोगो के लिये- 2
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
प्याज- 2
गाजर- 1
टमाटर- 2-3
शिमला मिर्च- 1
हरी मिर्च- 2-3
सेव पूरी- 7-8
चाट मसाला- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर- ½ चम्मच
सेव- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हरी धनिया- 2 चम्मच
विधि-
एक कटोरे में प्याज, गाजर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च ले कर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मासाला, जीरा पाउडर, अमचूर को अच्छे से मिलाएं। टमाटर को स्लाइस में काटे और एक प्लेट में दो-चार स्लास फैला दें। अब अपने हाथों से सेव को मसल लें और कटोरे में सारी सब्जियों के साथ मिलाएं। फिर उसें नींबू का रस और सेव मिला कर टमाटर के स्लाइस पर सजा दें। आपका टमाटर सेव पूरी चाट अब तैयार है। इस पर ऊपर से कटी हुई हरी धनिया छिड़के और मौज से खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
