Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाइये वेजिटेबल चीज सैंडविच
सैंडविच हो या फिर टोस्ट, ब्रेकफास्ट में सब कुछ चलता है। काम काजी और स्कूल जाते बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद होता है क्योंकि यह टेस्टी होने के साथ ही पेट भी भर देता है। ब्रेड में थोड़ी सी सब्जी मिला कर आप टेस्टी सैंडविच बना सकती हैं। आइये देखते हैं इस तरह का सैंडविच कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री-
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
2 कटी हरी मिर्च
1 गाजर
नमक
1 चम्मच हल्दी पाउडर
3 चम्मच पनीर
4 चम्मच चीज कसी हुई
ब्राउन ब्रेड स्लाइस
बटर
1 चम्मच तेल
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटी प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और ग्रेड किये हए गाजर डाल कर दो से तीन मिनट तक पकाएं। उसके बाद उस सामग्री में नमक और हल्दी डाल कर मिक्स करें। जब सारी सब्जियां पक जाएं तब उसमें पनीर डालें और अच्छे से मिक्स करें जिससे उसमें नमक और हल्दी भली प्रकार से घुस जाए। अब ऊपर से चीज डाल कर उसे मेल्ट होने तक पकाएं और पैन को आंच से हटा दें। अब आपकी ब्रेड में भरने के लिये सामग्री तैयार हो गई है। ब्राउन ब्रेड लें और उसमें बटर लगाएं फिर उसमें सब्जी भरें और ऊपर से ब्रेड की एक और स्लाइस लगाते हुए सैंडविच को टोस्टर में पका लें। इसको बच्चों को खिलाने के लिये अगर परोस रहीं हैं तो उस पर थोड़ी सी चीज ग्रेड कर के डालें और टमौटो कैचप या चिली सॉस के साथ प्रजेन्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
