Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी वेजिटेबल समोसा
भारत के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है तो ऐसे में कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाना तो बनता ही है। वैसे तो हम अक्सर बारिश होने पर पकौडे़ की डिमांड करते हैं लेकिन आज हम पकौडे़ नहीं बल्कि सब्जियों से भरा समोसा खाएंगे। इस समोसे में पनीर, पत्तागोभी, आलू, शिमला मिर्च, मटर और ढेर सारा काजू पडा़ होगा। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने- 12-15 समोसे
त्यारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
भरावन के लिये-
आलू- 3-4 उबला, छीला और पीसा हुआ
पत्ता गोभी- 1 कप उबली और कटी हुई
पनीर- 50 ग्राम छोटे टुकडों में कटी हुई
शिमला मिर्च- ½ कप कटी और उबली हुई
हरी मटर- ½ कप उबली हुई
हरी मिर्च- 4-5 कटी हुई
काजू- 5-6
गरम मसाला- 1 चम्मच
अमचूर- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
आटे के लिये-
मैदा- 2 कप
तेल- 3 कप
नमक- चुटकी भर
अजवाइन- ½ कप
पानी- 2 कप
विधि-
1. एक बडे़ कटोरे में सारी सामग्रियों के साथ आटा सान लें। बीच-बीच में हल्का पानी भी मिलाते रहें और जब आटा सन जाए तब उसे गीले कपडे़ से ढ़ंक कर 30 मिनट के लिये रख दें।
2. एक दूसरे कटोरे में आलू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मिर्च और मटर डाल कर चम्मच दा्रा पीस लें। फिर उसमें नमक, गरम मसाला और अमचूर मिलाएं। यदि आपको तीखा पसंद है तो इसमें थोडा़ सी लाल मिर्च पाउडर भी डालें। आपका मसाला त्यार हो चुका है।
3. रखे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और पूडी़ के शेप का बेल लें। बेलने के लिये तेल या पानी का उपयोग किया जा सकता है।
4. अब इस पूडी़ को तिकोना मोड़ लीजिये और उसमें मसाला भर दीजिये। ज्यादा मसाला भरने से समोसा टूट भी सकता है इसलिये थोड़ा ध्यान दीजियेगा। समोसे को बंद करने के लिये उंगलियों में पानी लगा कर बंद कीजिये।
5. जब सारे समोसों में मसाला भर जाए तब उसे कढाई में करारा तल लीजिये। आपका समोसा तैयार हो चुका है, इन्हें टमैटो सॉस या फिर चिली सॉस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
