Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chhath Puja Thekua Recipe: ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है छठ पूजा, यहां पढ़ें खस्ता ठेकुआ बनाने की रेसिपी
How To Make Thekua: लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के बाद मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होता है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व में सूर्य देव और छठी माई की उपासना की जाती है। मान्यतों के अनुसार, इस व्रत को व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और आरोग्यता जीवन प्राप्त करने के लिए करते हैं।
छठ पूजा में तरह-तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं, जिसमें ठेकुआ एक महत्वपूर्ण प्रसाद है। ठेकुआ के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। ठेकुआ आटे या मैदे से बनता है। कुछ लोग चीनी का ठेकुआ बनाते हैं, वहीं कई घरों में गुड़ से ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाता है। फिट इसे शुद्ध देसी घी में तला जाता है। ठेकुआ बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप भी छठ पूजा पर ठेकुआ बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी सही रेसिपी बता रहे हैं। इस रेसिपी को फॉलो कर आप घर में एकदम खस्ता और बिहारी स्टाइल ठेकुआ बना पाएंगे। तो, आइए जानें ठेकुआ बनाने की विधि -

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा- 2 कप
गुड़ या चीनी- 1/2 कप
सूजी- 1/4 कप
घी- 1/4 कप (मोयन के लिए)
पानी या दूध- जरूरत के अनुसार
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
किशमिश- 10-12
सूखा कद्दूकस किया नारियल- 2 चम्मच
तलने के लिए घी या तेल

ठेकुआ बनाने की विधि
अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो गुड़ को बारीक तोड़ लें। फिर एक पैन में आधा कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें। गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
अगर आप चीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चीनी को पानी में घोलकर इस्तेमाल करें या सीधे आटे में मिला लें।
अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और सूजी लें। उसमें कद्दूकस किया नारियल, सौंफ, इलायची पाउडर और घी डालें।
अब इसमें घी डालकर अच्छी तरह हाथों से मसलें। इसे तब तक मसलें जब तक कि घी आटे में पूरी तरह से मिल न जाए और आटा मुट्ठी में बांधने पर बंधने लगे।
अब धीरे-धीरे गुड़ वाला पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा थोड़ा सख्त हो, बहुत मुलायम नहीं।
इसके बाद आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर अपनी मनपसंद डिजाइन दें। अगर ठेकुआ का पारंपरिक सांचा (मोल्ड) हो तो उसका इस्तेमाल करें, वरना कांटे या चम्मच से डिजाइन बना सकते हैं।
सभी ठेकुआ बनाकर तैयार कर लें और उन्हें एक कपड़े से ढक कर रखें।
एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो मध्यम आंच पर ठेकुए डालें और सुनहरा भूरा होने तक तलें।
दोनों तरफ से अच्छी तरह तलने के बाद इन्हें निकालकर ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
