Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
चॉकलेट पैनकेक बनाना है बेहद आसान, बस जानिए लीजिए रेसिपी
चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है।
चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर कोई चॉकलेट को देखकर मुस्करा उठता है। यूं
तो इसे ऐसे ही खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप चॉकलेट के शौकीन हैं और
उसे कई अलग-अलग तरीकों से खाना चाहते हैं तो ऐसे में चॉकलेट से बनी
डिफरेंट डिश को ट्राई कर सकते हैं। इसी क्रम में आप आसानी से बनने
वाली चॉकलेट पैनकेक रेसिपी का लुत्फ उठा सकते हैं। चॉकलेट से बनने
वाला यह पैनकेक हर चॉकलेट लवर को बेहद पसंद आएगा। बस आप इसे मिनटों
में बनाएं और आइसक्रीम, व्हीप्ड क्रीम, चॉकलेट चिप्स या कारमेल सॉस के
स्कूप के साथ इसका आनंद लें। आप अपने स्वाद और पसंद के अनुसार रेसिपी
को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं झटपट बनने वाली इस
चॉकलेट पैनकेक की रेसिपी-

चॉकलेट पैनकेक की सामग्री
• 1 कप मैदा
• 100 ग्राम चीनी
• 2 अंडे का सफेद भाग
• 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
• 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
• 1/2 कप कोको पाउडर
• 2 स्कूप व्हीप्ड क्रीम
• 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
• 50 मिली घी
• आवश्यकता अनुसार कैरेमल सॉस
जानिए स्टेप्स
स्टेप 1
बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बाउल लें, उसमें मैदा, चीनी, कोको पाउडर, वैनिला एसेंस, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छी तरह मिला कर घोल तैयार कर लें। इसे पांच मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
स्टेप 2
तैयार करें पैनकेक
अब एक पैन गरम करें और उस पर थोडा़ सा तेल डालें। एक चमच्च बैटर डालें और पकने दें। जब यह एक तरफ से पक जाए तो दूसरी तरफ पलटें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। दोनों तरफ से सिकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
स्टेप 3
गार्निश करें और मजे लेकर खाएं
अपनी पसंद के अनुसार कुछ व्हीप्ड क्रीम, चॉकलेट ड्रेसिंग या कैरेमल सॉस से इसकी गार्निशिंग करें और सबके साथ मिलकर आनंद लेकर खाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
