Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पोटैटो फ्राई को मंचूरियन स्टाइल में बनाकर दें एक यूनिक ट्विस्ट
आलू से बनने वाले व्यंजन यकीनन बेहद स्वादिष्ट होते हैं। चाहे आप इसे बेक करें या फ्राई करें, आलू हमेशा आपके स्वाद को बढ़ाते हैं और वे आपके टेस्ट बड को शांत करते हैं। फ्रेंच फ्राइज़ से लेकर बेक्ड आलू की रेसिपी तक, हर घर में लोग हमेशा आलू से बने इन प्यारे व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं। इतना ही नहीं, आलू के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह शिशुओं और बच्चों के लिए बहुत ही पौष्टिक होता है। चूंकि यह उबालने पर बहुत नरम हो जाता है, इसलिए यह बच्चों को निगलने में मदद करता है।

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि आलू वजन बढ़ाने का कारण बनते हैं। हालांकि, हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, यह माना जाता है कि आलू का हर दिन सेवन करने से बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है और वजन बढ़ने से इनका कोई संबंध नहीं है। आलू या आलू की रेसिपी में फ्रेंच फ्राइज़ युवाओं को सबसे अच्छी और सबसे ज्यादा पसंद है। बच्चे और बड़े भी इससे अछूते नहीं हैं।
यूं तो आपने भी आलू के फ्राईस को कई बार खाया होगा। लेकिन आज हम आपको आलू की एक न्यू रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। चाइनीज़ मंचूरियन आलू फ्राई रेसिपी यकीनन हर पोटैटो लवर को पसंद आएगी-
सर्विंग- 4
तैयारी का समय - 15 मिनट
पकाने का समय - 20 मिनट
सामग्रीः
• कटे हुए आलू (वर्टिकली) - 2 कप
• कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
• हरी मिर्च - 5 से 6
• सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
• टमाटर की चटनी - 1 छोटा चम्मच
• चिली सॉस - 1 छोटा चम्मच
• लहसुन - 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
• प्याज - 1 कप
• नमक
• तेल
प्रक्रियाः
• एक प्याले में आलू के साथ कॉर्नफ्लोर डाल दीजिए। आलू के इन टुकड़ों को कोर्नफ्लोर में अच्छी तरह मिला लें।
• अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके कॉर्नफ्लोर में मिले हुए आलू को डीप फ्राई करें।
• इसके लिए, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें आलू डालें। इन्हें डीप फ्राई करें, जब तक ये लाल भूरे रंग के न हो जाएं।
• इस बीच, एक और पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। फिर तेल गरम होने के बाद उसमें लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और प्याज़ डालकर इन्हें अच्छी तरह से भूनें।
• अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस और चिली सॉस डालें। सारी सामग्री को अच्छे से भून लें।
• अब उसी पैन में तले हुए आलू डालें।
• नमक डालें और सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इसे और 10 मिनट तक पकने दें।
• अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लें और टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
• आपकी सरल और मसालेदार चाइनीज़ मंचूरियन पोटैटो फ्राई बनकर तैयार है।
तो देर किस बात की, इस रेसिपी को ट्राई करें और हमारे साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
