Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जापानी राइस बॉल बनाने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स
जापानी राइस बॉल्स को ओनिगिरी के नाम से जाना जाता है। वे आम तौर पर नाश्ते के रूप में खाए जाते हैं और सुशी चावल से बने होते हैं और नोरी सी-वुड रैपर में रैप्ड किया जाता है। वे आमतौर पर गोल या त्रिकोण के आकार के होते हैं। वे जल्दी पक जाते हैं और इसलिए भोजन के बीच हल्के नाश्ते के लिए एकदम सही हैं।

इन राइस बॉल्स में भुने हुए तिल, नोरी, बोनिटो फ्लेक्स, समुद्री नमक और कभी-कभी चीनी का मिश्रण होता है। वैसे तो आपने इसे कई बार रेस्टोरेंट्स में खाया होगा, लेकिन इन स्वादिष्ट राइस बॉल्स को घर पर बनाना बेहद आसान और झटपट है। इन्हें घर पर बनाने के लिए नीचे दी गई 5-स्टेप रेसिपी को फॉलो करें।
स्टेप 1
3 कप सुशी चावल लें और इसे 50 ग्राम फुरीकेक सीज़निंग के साथ एक बाउल में मिलाएं। फुरीकेक सीज़निंग के लिए मसाला तैयार करने के लिए आप 2 टेबल स्पून क्रम्बल नोरी, 1 टेबल स्पून सफेद तिल, 1 टेबल स्पून काले तिल, एक चुटकी चीनी और स्वादानुसार नमक मिलाकर बना सकते हैं।
स्टेप 2
अपने हाथों को पानी से गीला करें और उन पर थोड़ा नमक मलें ताकि चावल आपके हाथों में न चिपके। अब अपने हाथों में आधा कप चावल लें और इसे त्रिकोणीय आकार दें। सुनिश्चित करें कि यह डेंस और थिक हो।
स्टेप 3
अब अपनी पसंद की फिलिंग चुनें जैसे कि ग्रिल्ड सैल्मन, मसालेदार आलूबुखारा, आदि और इसे चावल के अंदर हल्के से दबाएं। चावल में इंडेंट करें और उसके अंदर फिलिंग को दबाएं।
स्टेप 4
अब नोरी शीट की 8-9 स्ट्रिप्स काट लें। एक स्ट्रिप लें और तैयार राइस बॉल को बॉल के नीचे रखकर लपेट दें और तैयार राइस बॉल के बीच में ऊपर की तरफ मोड़ दें।
स्टेप 5
आप कुछ काले तिल भी ले सकते हैं और उनमें से कुछ को राइस बॉल्स के उपर छिड़क सकते हैं। आप चाहें तो तैयार राइस बॉल्स के किनारों पर तिल के साथ बॉर्डर भी बना सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
