Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जल्दी में हैं तो नाश्ते में बनाएं सूजी चीला
दिन की शुरूआत में हम सभी नाश्ता करते हैं और अगर वह बेहद
स्वादिष्ट और हेल्दी हो तो कहना ही क्या। यूं तो नाश्ते में आपके पास
विकल्पों की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर आप एक क्विक और डिलिशियस
रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो सूजी का चीला चुन सकते हैं। यह सूजी, सब्जी और
दही से बना पैनकेक है। पैनकेक तवे पर अच्छे से पक जाते हैं. सूजी का
चीला खाने में बहुत ही सेहतमंद और स्वादिष्ट होता है। ये तैयार करने
में काफी आसान हैं। आप अपने सुबह के नाश्ते के लिए सूजी का चीला बना
सकते हैं। अगर आप सूजी का चीला बनाने की विधि ढूंढ रहे हैं, तो हम
यहां आपको उसी के बारे में बता रहे हैं। अधिक जानने के लिए लेख को
नीचे स्क्रॉल करें।

सामग्री
• 1 कप सूजी या रवा
• 1 कप पानी
• 1 बारीक कटा प्याज
• आधा कप दही
• आधा छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• आधा छोटा चम्मच नमक
• 2 बड़े चम्मच बारीक कटा टमाटर
• 1 बारीक कटी हरी मिर्च
• 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
• तेल
तैयार कैसे करें
• सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें सूजी डाल लें। अब सूजी में आधा कप दही डालें।
• अब इसमें आधा छोटी चम्मच नमक और 1 कप पानी डालें। अब आप इसे अच्छी तरह फेंटें और यह सुनिश्चित करें कि सूजी के मिश्रण में कोई गांठ न रहे।
• रवा को कम से कम 20-30 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। आप देखेंगे कि रवा अच्छी तरह फूल जाता है।
• अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें।
• सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और यदि आवश्यक हो तो एक थिक फ्लोइंग कंसिस्टेंसी पाने के लिए आप इसमें थोड़ा पानी और मिला सकते हैं।
• अब तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें और फिर उस पर एक चम्मच बैटर फैला दें।
• अब चीले के किनारों पर से आधा छोटी चम्मच तेल डालें ताकि यह चिपके नहीं।
• चीले को दोनों तरफ से पकाएं ताकि यह अच्छी तरह से पक जाए।
• चीले को तब तक पकने दें जब तक कि वह थोड़ा क्रिस्पी ना हो जाए और रंग न बदल ले।
• आपका गरमा-गरम टेस्टी चीला तैयार है। चीले को चटनी या सॉस के साथ परोसें।
याद रखने वाली चीज़ें
• अगर आप अपने चीले को और भी ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, पत्ता गोभी और कटी हुई मूली डाल सकते हैं।
• चीला बनाने से पहले रवा को हमेशा कम से कम 20-30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, इससे चीला फूला हुआ रहेगा।
• आप चीले के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए तैयार मिश्रण में चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं।
इंस्ट्रक्शन
जब चीला तवे पर अच्छे से पक जाते हैं तो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है और यह उतना ही सेहतमंद भी होता है।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 6
• कैलोरी - 907 किलो कैलोरी
• वसा - 31 ग्राम
• प्रोटीन - 21 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 134 ग्राम
• फाइबर - 10 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
