Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
घर पर डिलिशियस चिकन तेरियाकी बनाने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स
तेरियाकी चिकन एक स्पाइसी डिश है जिसमें एक टैंगीनेस होता है। इस
डिलिशियस फूड को चिकन थाईज के साथ बनाया जाता है जो एक मीठी और खट्टी
तेरियाकी सॉस में तली हुई होती हैं। यह उन दिनों के लिए एकदम सही है
जब आप एक लंबे और व्यस्त दिन के बाद अपनी टेस्ट बड को थोड़ा पैम्पर
करना चाहते हैं। इस डिश का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आप इसमें
लहसुन और अदरक भी मिला सकते हैं।
आमतौर पर, इस डिलिशियस डिश को एक कटोरी उबले हुए चावल और ब्रोकली के
साथ परोसा जा सकता है। अगर आप चाहें तो तेरियाकी चिकन को घर पर तैयार
कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन आसान 5 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
तो चलिए देखते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-

स्टेप 1
500 ग्राम बोनलेस और स्किनलेस चिकन थाई लें और उन्हें लगभग 1 इंच के टुकड़ों में काट लें। एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और चिकन को हर तरफ से 2-3 मिनट तक भूनें।
स्टेप 2
एक बड़े बाउल में एक तिहाई कप लो-सोडियम सोया सॉस, 1 टेबलस्पून राइस वाइन विनेगर, 1/2 टीस्पून तिल का तेल, 2 कीमा बनाया हुआ लहसुन की कलियां, 1/2 टीस्पून कीमा बनाया हुआ अदरक, 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर और 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर तेरियाकी सॉस बनाएं।
स्टेप 3
सॉस को एक पैन में डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। फिर पैन में चिकन के टुकड़े डालें। अब आप इसे लगभग 1-2 मिनट तक सॉस के गाढ़ा होने तक पकाएं।
स्टेप 4
चिकन को थोड़ा नमक और काली मिर्च के साथ सीजन करें। अच्छी तरह से मिलाएं। चिकन को प्लेट में निकालिये और स्प्रिंग अनियन ग्रीन्स से गार्निश करें। चिकन को कुछ उबले हुए चावल और उबली हुई ब्रोकली के साथ परोसें।
स्टेप 5
अगर आप चाहें तो चिकन को पकाते समय पैन में 2 टेबल स्पून मिरिन भी डाल सकते हैं ताकि डिश का स्वाद बढ़ जाए। इसके अलावा आप स्प्रिंग अनियर ग्रीन्स के साथ, आप चिकन के ऊपर कुछ तिल भी डाल सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
