Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दूध के साथ खाइये बादाम ओट्स कुकीज
कॉफी के साथ अगर कुछ खाने का मन करे तो हमारे मन में केवल बिस्किट या फिर नमकीन का नाम ही आता है। मगर क्या आपने कुकीज बनाने की सोची है। बादाम ओट्स कुकीज चाय और कॉफी के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। यह हल्का सा मीठा होता है इसलिये आप इसे कितना भी खा सकते हैं। बच्चों को तो यह बहुत ही पसंद आएगा और यह हेल्दी भी होते हैं। इसमें ओट्स और बादाम को पीस कर पाउडर बना कर आटा गूथ लिया जाता है, और फिर इसके आटे से कुकीज बनाई जाती है।
घर में भी अगर बहुत सारे महमान आ जाए तो भी आप उन्हें कुकीज खिला कर खुश कर सकते हैं। तो आइये देखते हैं कि बादाम ओट्स कुकीज कैसे बनाया जाता है

सामग्री-
बादाम पाउडर- 1/4 कप
ओट- 1 कप
गेंहू का आटा- 1/4 कप
शहद- 1/4 कप
दही- 2 चम्मच
वेनीला एसेंस- 1/2 चम्मच
विधि-
ओट को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। फिर एक कटोरे में ओट्स, गेंहू का आटा, बादाम पाउडर, शहद और वेनीला ऐसेंस मिलाइये। फिर धीरे धीरे दही मिला कर आटा गूथ लीजिये। अगर 2 चम्मच दही काफी न हो तो उसमें और ज्यादा दही मिला कर मुलायम आटा गूथिये। आटे को प्लास्टिक की थैली से कवर कर दें और 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें।
उसके बाद आटे की छोटी छोटी लोई बनाइये और उसे हाथों के बीच में रख कर दबा दीजिये। फिर उस पर फोर्क से दबा कर हल्के हल्के छेद कर दीजिये। फिर बेकिंग ट्रे पर कुकीज को बटर पेपर बिछा कर 2 इंच के गैप पर रख दीजिये। ओवन को पहले से ही 180 deg C पर 10 मिनट के लिये गरम कीजिये और उसमें 15-20 मिनट के लिये कुकीज को बेक कर लीजिये। इसे बीच बीच में देखते रहिये क्योंकि अगर यह ज्यादा कुक हो गई तो यह कठोर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
