Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
व्रत में बनाइये आलू के दही वडे़
Desserts
oi-Staff
व्रत के दिनों में हर कोई कुछ हट कर खाना चाहता है। तो ऐसे में आप अगर चाहें तो घर पर ही आसानी से आलू के दही वडे़ बना सकती हैं। आलू के दही वडे़ बनाते वक्त आप चाहें तो उसमें कुट्टू या फिर सिंघाडे का आटा मिक्स कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि आलू के दही वडे़ कैसे बनाए जाते हैं।
READ: नवरात्रि व्रत के लिये चावल की खीर

सामग्रीः
- आलूः 400 ग्राम
- सिंघाडा या कुट्टू- 50 ग्राम
- सेंधा नमकः स्वादअनुसार
- काली मिर्चः 1 छोटा चम्मच
- इलायचीः 2 छिली हुई
- हरी धनियाः 1 चम्मच
- दहीः 400 ग्राम
- घी: फ्राई करने के लिये
विधि:
- आलू उबाल कर छील कर उसमें सिंघाडे या कट्टू का आटा (जो भी उपलब्ध हो), सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची और धनिया मिला कर आटा गूथ लें।
- एक ओर दही और स्वादअनुसार सेंधा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च मिक्स करें।
- अब एक पैन या कढाई में घी गरम कर लें।
- अब आटे की छोटी छोटी लोई तैयार कर लें।
- इनसे वडे तैयार करें और हथेलियों पर पानी लगा कर इन्हे चपटा कर लें।
- अब इन वडों को गरम घी में फ्राई कर लें। फिर इन्हें दही में डुबोएं और ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications