Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जरुरी बनाइये ये टेस्टी आलू का हलवा
आलू का हलवा भारत के उत्तरी भाग में काफी ज्यादा जाना जाता है। आलू का हलवा बनाने में काफी आसान है और झट से बन जाता है। आप आलू का हलवा व्रत के समय में फलाहार के रूप में बना सकती हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि
वैसे देखा जाता है कि काफी लोग आलू के हलवे को कच्चे आलू से बनाते हैं, जिसे घिस लिया जाता है। लेकिन हम जो आलू का हलवा बताएंगे वह आलू उबाल कर बनाया जाता है। इस हलवे को बनाने के लिये तेल का प्रयोग ना कर के घी का प्रयोग करें। इससे हलवे का टेस्ट बढ जाएगा और उसमें महक भी अच्छी आएगी। तो चलिये जानते हैं आलू का हलवा किस विधि से बनाया जाता है।
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- उबले आलू- 400 ग्राम
- शक्कर- कप से 1 कप
- शुद्ध घी- 4-5 चम्मच
- दालचीनी पावडर- 1/2 चम्मच
- पानी- 1 चम्मच
- बादाम- 10
- पिस्ता- 10
विधि-
- सबसे पहले आलू को उबाल लें और उसे मसल लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें मसले हुए आलू डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- आलू को लगातार चलाती रहें, जिससे वह पैन में ना चिपके।
- 10 मिनट के बाद जब वह भूरे रंग का होने लगे और उसमें से खुशबू आनी शुरु हो जाए तब उसमें चीनी और पानी डालें।
- इसे चलाती रहें। फिर दालचीनी पावडर और कटे हुए बादाम तथा पिस्ते डालें।
- मिक्स करें और गरम गरम सर्व करें।
नोट: आप चाहें तो इस हलवे को मीठी शकरकंद से भी बना सकती हैं। इसके लिये फिर आपको थोड़ी सी चीनी प्रयोग करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
