Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बड़ा ही टेस्टी है ये सेब का हलवा
सेब ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है! आप सेब के इस्तमाल से हलवा भी बना सकती हैं। अगर आपके घर पर बहुत ज्यादा सेब आ गए हों, तो आप उससे सेब हलवा बना लीजिये। इसे बनाना बहुत ही आसान है। सेब को छीलिये, काटिये और बनाइय। आइये जानते हैं कि ये सेब हलवा कैसे बनाया जाता है।
कितनेः 4 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 35 मिनट

चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि
सामग्रीः
6-7 सेब, छिले और बारीक कटे हुए
2 चम्मच घी या बटर
1 चममच पानी
1 चम्मच दालचीनी पावडर
1 चम्मच वेनीला पावडर या 2 चम्मच वेनीला एक्सट्रेक्ट
5 चम्मच चीनी या स्वादअनुसार
1 चम्मच घिसा बादाम
1 चम्मच घिसा पिस्ता
विधिः
पैन में पहले घी डाल कर गरम करें, फिर कटे हुए सेब के टुकडे डाल कर 5 मिनट पकाएं।
उसके बाद 1 चममच पानी डालें, आंच को धीमा कर दें और सेब को बिना ढंके हुए 15 मिनट तक पकाएं।
सेब को चम्मच से मसल लें और बीच बीच में चलाती रहें, जिससे वह पैन में चिपके नहीं।
अब इसमें दालचीनी पावडर और वेनीला एक्सट्रेक्ट डाल कर चलाएं।
जब मिश्रण खूब गाढा हो जाए और उसमें पैन में चिपकने लगे तब आंच बंद करें और उसमें सूखे मेवे छिड़क दें।
अब हलवे को प्लेट में निकाल कर फैलाएं और उसे चैकोर आकार का काट लें।
आप इसे ठंडा या गरम सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications