Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान का मजा लें बादाम फिरनी खा कर
Desserts
oi-Staff
रमजान का आनंद तब ही आता है जब आप सारा दिन भूखे रह कर कुछ जायकेदार और लजीज खाते हैं। रमजान में कुछ टेस्टी खाने को मिले तो मजा ही आ जाए, इसलिये आज हम आपको बादाम फिरनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं होता और अगर कुछ आसान सी रेसिपी मिल जाए तो बात ही कुछ और है। फिरनी एक स्वीड डिश है जो कि उत्तर भारत में काफी मजे से खाई जाती है। यह स्वीट डिश कश्मीर से आई है, जिसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाते वक्त हम इसमें गुड डालेगें जिससे आपकी कैलोरी ना बढ़े। तो चलिये जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है यह बादाम फिरनी! चिली गार्लिक प्रॉन कबाब: रमजान स्पेशल
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- गुड- 4 चम्मच (पीस कर)
- बादाम- 10-15
- दूध- 3 कप
- चावल- 1/4 कप (पानी में भिगोया हुआ)
- हरी इलायची पावडर- 1/2 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले एक गहरे पैन में दूध डाल कर गाढ़ा होने तक उबाल लें।
- अब चावल से पानी को छान लें और उसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- चावल के साथ हल्का सा दूध मिक्स करें।
- अब इस चावल को दूध में डाल कर चलाएं।
- मिश्रण को हल्की आंच पर पकाएं और खूब गाढा कर लें।
- इसके बाद इसमें इलायची पावडर और पिसा हुआ गुड डालें। मिक्स करें।
- मिश्रण को उबालें और फिर इसमें कटे हुए बादाम डालें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- अब इसे मिट्टी के कटोरे में भर कर फ्रिज में रखें।
- आपकी बादाम फिरनी तैयार है, इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Comments
English summary
Badam Phirni Recipe For Ramzan
Story first published: Monday, June 30, 2014, 9:54 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2014



Click it and Unblock the Notifications
