Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बनाना चॉकलेट चंक केक
Desserts
oi-Staff
चॉकलेट एंड बनाना केक एक परफेक्ट मिश्रण है जिसमें केले को चॉकलेट के साथ मिला कर प्रयोग किया जाता है। यह केक खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है तो, अगर आपके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी या क्रिसमस हो तो इस केक को बनाना बिल्कुल भी न भूलियेगा। इस केक को बनाना बिल्कुल ही आसान काम है, अगर आप को कुकिंग नहीं भी आती है तो भी आप इसे आराम से बना सकती हैं। यह एक अच्छी और आसान डेजर्ट रेसीपी है। तो दोस्तों आइये चलते हैं यह अनोखी चॉकलेट एंड बनाना केक रेसीपी।

केक के लिये सामग्री-
1/2 कप बटर
1/2 कप चीनी
2 अंडा
1 चम्मच वेनीला एक्सट्रेक्ट
1/4 कप क्रीम
1-1/2 कप मैदा
3/4 चम्मच बेकिंग सोडा
3 स्वीट चॉकलेट, चॉप
1 कप पिसा केला
सजावट के लिये सामग्री-
1/2 कप बटर
1-1/2 कप चीनी
3 स्वीट चॉकलेट, पिघली
केक बनाने की विधि-
- सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री फेरेनहाइट पर गर्म करें। फिर 8 इंच स्कॉयर के पैन पर बटर लगा कर ग्रीस करें।
- मिक्सर में क्रीम, बटर और चीनी को तक तक मिलाएं जब कि वह अच्छे से मिक्स हो कर मुलायम न हो जाए।
- फिर उसमें एक एक कर के अंडा डालें, इसे अच्छी तरह से फेटें, इसमें वेनिला मिलाएं।
- दूसरी ओर बडे़ से कटोरे में बेकिंग सोडा, चॉकलेट और मैदा मिलाएं। फिर इसमें बटर और क्रीम वाला मिश्रण डालें। साथ ही पिसा हुआ केला भी मिलाएं।
- बटर लगे हुए पैन में इस मिश्रण को उडे़ल दें और 30 मिनट के लिये बेक करें।
- इसको बीच बीच में चेक करती हरें और जब तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें।
सजावट के लिये
- बटर को तक तक फेंटे जब तक कि वह मुलायम न हो जाए। फिर उसमें धीरे धीरे चीनी मिलाएं।
- जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तब उसमें पिघली हुई चॉकलेट डालें और ठंडे हो चुके केक पर अपने मन की डिजाइन बनाएं।
Comments
English summary
Banana Chocolate Chunk Cake | बनाना चॉकलेट चंक केक
Story first published: Saturday, March 9, 2013, 9:52 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications
