Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बच्चों का फेवरेट बनाना पुडिंग
डेज़र्ट खाना अपना-अपना शौक होता है। कोई इसे खाने के बाद खाना पसंद करता है तो कोई यूं ही किसी खुशी के मौके पर खाना पसंद करता है। चाहे कोई बच्चा हो या फिर बूढा, डेज़र्ट सभी को पसंद होता है। अगर आपभी कोई डेजर्ट बनाना चाहती हैं तो, बनाना पुडिंग बनाइये क्योंकि यह बनाने में आसान और बच्चों का फेवरेट होता है। बनाना पुडिंग पुडिंग बहुत तरीको से बनाई जा सकती है। अगर आप खाना पकाने में कच्ची हैं तो भी आप इस बनाना पुडिंग को आराम से बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मैदा- 1 कप
दूध- 3 कप
चीनी- 3 चम्मच
केला- 4
अंडे का पीला भाग- 2
नमक- 1 चुटकी
बटर- 1 चम्मच
वेनीला एसेंस- कुछ बूंद
मीठी क्रीम- 2 चम्मच
वेफर या कुकीज- 4
चैरी- 6
विधि-
1. एक बड़ा बर्तन लें, उसमें मैदा, नमक और चीनी मिलाएं। फिर इसमें दूध मिला कर मिश्रण को अच्छे से फेंटिये।
2. इसे गैस ओवन में रखने के लिये एक दूसरे बर्तन में डालिये और हल्की आंच पर इसे तब तक फेंटिये जब कि यह गाढा न हो जाए।
3. एक दूसरे कटोरे में अंडे का पीला भाग, बटर और स्वीट क्रीम मिलाएं और तब तक चलाएं जब तक कि यह गाढा न हो जाए।
4. इसे दूध के मिश्रण के साथ मिलाएं और गैस ओवन में 2 मिनट तक गरम करें। इसमें वेनीला एसेंस मिलाएं और 2 मिनट के बाद इसे गैस से उतार लें।
5. अब 3 केले अपने हाथों से पीस लें और पेस्ट बना लें।
6. अब एक लंबा गिलास लें, उसमें पिसे हुए केलों की सतह तैयार करें। इसके बाद उसके ऊपर दूसरी सतह, गाढे मिश्रण कि मिलाएं।
7. इसी तरह से जब तक कि गिलास पूरा भर न जाए, तब तक सतह बिछाते जाएं।
8. जब गिलास भर जाए, तब ऊपर से केले, वेफर और चैरी की कटी हुई स्लाइस लगाएं। फिर इसे फ्रिज में रखें और 1 घंटे के लिये जमने दें।



Click it and Unblock the Notifications