Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ईद के मौके पर सबका मुंह मीठा कर दें बासुंदी बना कर
Desserts
oi-Staff
ईद आने वाली है और इन्ही बीच आप सोंच रही होगीं कि आप अपने महमानों के लिये मीठे में सेवइयों के अलावा और क्या बनाएं। हम आपको एक नई रेसिपी बताते हैं जिसका नाम है बासुंदी। यह एक डेज़र्ट है जो लोगों को खाना खाने के बाद बहुत पसंद आएगा। बासुंदी बिल्कुल चावल की खीर की तरह बनाई जाती है। यह डिश माहाराष्ट्र के राज्य से आई है। इसे बनाने से पहले चावल को कुछ देर के लिये पानी में भिगो कर रखें और फिर उसे दूध में पकाएं। आप इस में खूब सारे मेवे छिड़क कर इसे ठंडा या गर्म सर्व कर सकते हैं। आपके महमान इसे एक बार खाएंगे तो दुबारा जरुर मांगेगे। मीठा खाने वालों को यह स्वीट डेज़र्ट जरुर पसंद आएगा। आइये जानते हैं बासुंदी बनाने की विधि।

कितने- 3
तैयारी में समय- 4 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 2 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1 कप बासमती चावल
- 1 कप चीनी
- 1/2 चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर
- 2 बादाम और पिस्ता कटे हुए
- 6-7 धागे केसर के
- 1 चम्मच घी
विधि
- दूध को किसी भारी पेंदे के बर्तन में धीमी आंच पर उबलने को रख दे।
- दूध को तब तक (करीब एक घंटा) उबाले जब तक वो पक कर आधा न रह जाये, बीच बीच में दूध को चलाते रहे जिससे वो बरतन में चिपक न जाये।
- उसके बाद इसमें कुछ देर भिगोए हुए बासमती चावल डालें और पकाएं।
- दूध में चीनी मिला के धीमी ही आंच पर लगातार चलाते हुआ (रबड़ी जैसा गाढ़ा) करीब आधा घंटा और उबाले।
- इलाइची पाउडर, और केसर मिला के 15 मिनट और उबाले फिर गैस बंद कर दे।
- पिस्ता और बादाम से सजा के ठंडा या गरम जैसा चाहे खाए और खिलाये।
Comments
English summary
Basundi: Special Sweet Recipe For Eid
Story first published: Friday, July 25, 2014, 13:04 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications