Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
गर्मी में प्यास बुझाए बेल का शर्बत
Desserts
oi-Staff
गर्मियों में बेल का शर्बत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह पीने मे बहुत ही टेस्टी और पोषण से भरा होता है। इसमें पाये जाने वाले रेशे पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। तेज गर्मी पड़ने पर बेल का शर्बत हीट स्ट्रोक से बचाता है साथ ही यह त्वचा के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है। आइये बनाते हैं यह टेस्टी बेल का शर्बत और देते हैं अपने परिवारजन को स्वीट सा सर्प्राइज।

कितने लोगों के लिये- 2
बनाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
1 बेल
3 चम्मच चीनी
1 चम्मच भुना जीरा
1 चम्मच काला नमक
1 नींबू
2 गिलास पानी
विधि-
- एक बडे़ कटोरे या जग में चीनी और नमक को पानी के साथ घोल लें।
- फिर उसमें नींबू मिलाइये।
- अब चम्मच की सहायता से बेल के गूदे को निकाल कर उसी पानी में अच्छी तरह से घोल दीजिये।
- अब इस बेल वाले घोल को अच्छी प्रकार से दूसरे बर्तन में छान लीजिये, जिससे उसमें बेकार का रेशा ना हो।
- अब शर्बत को शीशे के गिलास में निकालिये और उसमें बर्फ के टुकड़े डाल कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Bel Ka Sharbat Or Bel Juice
Story first published: Tuesday, June 11, 2013, 13:05 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2013



Click it and Unblock the Notifications
