Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
मधुमेह रोगी आराम से खा सकते हैं ये काले जामुन की आइसक्रीम
Desserts
oi-Staff
मौसम काले-काले जामुनों का है तो ऐसे में अगर इसकी आइसक्रीम बनाई जाए तो क्या कहेंगे। जी हां, आप काले जामुनों की स्वादिष्ट आइसक्रीम भी बना सकते हैं जो हर किसी को खूब पसंद आएगी। इसकी आइसक्रीम काफी क्रीमी और गाढी बनती है।
इसे हेल्दी बनाना हो तो आप इसमें क्रीम की जगह पर 2 चम्मच कार्न फ्लोर मिलाइये। इसको मधुमेह रोगी भी बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं काले जामुन की आइसक्रीम बनाने की विधि-

तैयारी में समय- 10 मिनट
बनाने में समय- 7 मिनट
कितने- 8 सर्विंग
सामग्री-
- 4 चम्मच काली जामुन, बीज निकले हुए
- 2 1/2 लो फैट मिल्क
- 2 चम्मच कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच शुगर फ्री या अन्य कोई शक्कर का विकल्प
विधि -
- सबसे पहले कार्न फ्लोर और आधा कप दूध एक कटोरे में मिक्स करें और किनारे रख दें।
- फिर बाकी का बचा दूध एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आंच पर लगभग 4 मिनट तक गरम कीजिये।
- इसी दूध में कार्न फ्लोर मिल्क वाला मिश्रण चलाते हुए मिलाइये।
- इसे 4 मिनट तक पकाना है । फिर इसे किनारे रख दीजिये।
- जब यह दूध ठंडा हो जाए तब इसमें जामुन और शक्कर मिलाइये।
- इस मिश्रण को एक एल्यूमीनियम कंटेनर में डालें और इसे एल्यूमीनियम फौइल से ढंक कर फ्रिजर में 6 घंटे के लिये रख दें।
- फिर इस मिश्रण को निकाल कर ब्लेंडर में डाल कर स्मूथ बनाइये और फिर इसे उसी एल्यूमीनियम कंटेनर में वापस भर दीजिये और एल्यूमीनियम फौइस से कवर कर के फ्रिजर में 10 घंटों के लिये जमने के लिये रख दें।
- 10 घंटे के बाद इसे निकालिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Black Jamun Ice - Cream
Story first published: Tuesday, July 19, 2016, 11:06 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2016



Click it and Unblock the Notifications