Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
कभी खाया है आपने ब्रेड का हलवा
आपने गाजर, मूंग और सूजी का हलवा तो खाया होगा लेकिन क्या आपने ब्रेड का भी हलवा खाया है। ब्रेड का हलवा एक नए तरीके का हलवा है जो बडा़ ही स्वादिष्ट लगता है और वैसे ही बनता है जैसे अन्य हलवे। ब्रेड तो आपके घर में मौजूद ही होगी तो क्यों ना आज यही काम कर लिया जाए। आइये जानते हैं ब्रेड का हलवा बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
ब्रेड- 1 पैकेट
बादाम- 12
काजू- 12
इलायची- 6
घी- 1 कप
दूध- 1/2 लीटर
चीनी- 1 कप
विधि-
1. ब्रेड की सारी स्लाइसों को 1 इंच के टुकडो़ में काट लें। ब्रेड का किनारा भी साथ में काटें क्योंकि वह भी मीठा होता है। इन ब्रेड की स्लाइसों को पैन में हल्का घी डाल कर फ्राई कर लें।
2. एक पैन में घी गरक कीजिये, जब यह गरम हो जाए तब उसमें बादाम और काजू डालिये और हल्का भूनिये और निकाल लीजिये।
3. तब तक के लिये एक अलग बरतन में दूध गरम कीजिये और उसमें चीनी डाल कर चलाइये।
4. अब भूने हुए बादाम और काजू में से थोडे से निकाल लीजिये और बाकी के बचे हुए मेवों के साथ इलायची और हल्का सा पानी मिला कर मिक्सर में पीस लीजिये।
5. इस गाढे पेस्ट को दूध में मिलाइये और 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाइये।
6. अब दूध में फ्राई किये हुए ब्रेड डालिये और हल्की आंच पर 5-6 मिनट के लिये पकाइये।
7. अब ब्रेड हल्वे को फ्राई किये हुए बादाम और काजू डाल कर गार्निश कीजिये। आप चाहें तो इसे गरमा-गरम सर्व कर सकती हैं या फिर फ्रिज में ठंडा करने के बाद।



Click it and Unblock the Notifications
