Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बटर स्पॉन्ज वेनीला केक
Desserts
oi-Staff
केक हर किसी को पसंद है क्योंकि इसे खाने के लिये किसी खास अवसर की जरुरत नहीं होती। यदि आप घर पर ही कुछ ना कुछ बनाने का शौक रखती हैं तो क्यों ना आज बच्चों के लिये बटर स्पॉन्ज वेनीला केक ही बना डाला जाए। इस केक में खूब सारे नट्स यानी की मेवे डालिये जिससे यह स्वाद के साथ ही पौषण में भी बढ जाए। तो आइये देखते हैं बटर स्पॉन्ज वेनीला केक को बनाने की विधि।
बटर स्पॉन्ज

सामग्री-
2 कप आटा
2-3 कप दूध या दही
1 कप बिना नमक का बटर
8-10 अंडे
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
2 कप चीनी
2 चम्मच वैनीला एसेंस
बादाम और काजू
विधि-
- ओवन को 350 डिग्री फैरेनहाइट पर गरम करें।
- एक कटोरे में बटर और चीनी को मुलायम होने तक मिक्स करें। अब इसमें अंडे मिलाएं और हाथों से लगातार चलाती रहें।
- अब इस मिश्रण में आटा और दही मिला लें और बहुत ही अच्छी प्रकार से चलाएं। इसमें बाद इसमें वेनीला एसेंस और कटे हुए बादाम और काजू डालें।
- मिश्रण को बटर लगे पैन में डालिये और पहले से गरम ओवन में 40-50 मिनट तक के लिये रखिये।
आपका बटर स्पॉन्ज वेनीला केक बिल्कुल तैयार है। इसे छोटे-छोटे पीस में काटिये और ऊपर से नट्स छिड़क दीजिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Butter Sponge Vanilla With Nuts | बटर स्पॉन्ज वेनीला केक
Story first published: Tuesday, January 29, 2013, 12:46 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2013



Click it and Unblock the Notifications
