Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों के लिये बनाएं चॉकलेट चिप कुकीज
चॉकलेट कुकीज वो भी ओटमील को मिला कर बनाई हुई, स्वास्थ्य और स्वाद दोंनो में ही लाजवाब होती है। यह क्रिस्पी और क्रंची कुकीज कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी कम है, क्योंकि इसमें मैदा का प्रयोग कम और ओट मील का ज्यादा प्रयोग हुआ है। यह आपके बच्चों को बहुत स्वादिष्ट लगेगी। इसलिये चलिये इसको बनाना शुरु करें।

मात्रा: 20 कुकीज
पकाने में समय: 20 मिनट
सामग्री-
बिना नमक वाला मक्खन - आधा कप
मैदा - 1 कप
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
दालचीनी - 1 चम्मच
जायफल पाउडर - 1 चम्मच
ब्राउन शुगर - 2 चम्मच
सफेद दानेदार चीनी - आधा कप
वेनिला एक्सट्रैक्ट 3-4 बूँदें
अंडे - 2 फेंटा हुआ
पानी - 2 चम्मच
मीठा चॉकलेट चिप्स - 1 कप
बादाम - 10 (कटे हुआ)
ओट- 3 (सामान्य ओट)
नमक - 1 चम्मच
विधि-
एक डीप पैन में बटर को 3-4 मिनट तक के लिये गरम करें। तब तक आप मैदा, नमक, दालचीनी और जायफल पाउडर को एक साथ बडे कटोरे में मिक्स करें। अब ओटमील को एक कप गरम पानी में भिगोने के बाद इस मिश्रण में डाल दीजिये। इसको अच्छी प्रकार से मिक्स करें। माइक्रोवेव को 350 डिग्री पर गरम करें। अब एक कटोरे में ब्राउन शुगर और वाइट शुगर को लें तथा उसमें अंडे डाल कर फेंटे। अब इस तैयार मिश्रण को मैदे वाले मिश्रण में मिला दें। फिर उसमें बादाम, चॉकलेट चिप और वैनीला एक्सट्रैक्ट डाल कर चम्मच से चलाएं। अब आंटे के मिश्रण से किसी भी आकार में कुकीज तैयार करें और पैन में बटर पेपर बिछा कर उस पर कुकीज रखें। इसको 10 मिनट के लिये 170 डिग्री पर पकाएं और ठंडा कर के बच्चों को सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
