Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
गर्मी का मजा लें चॉकलेट कुल्फी से
कुल्फी का असली मजा तो गर्मियों में ही आता है। जब कुल्फी वाला अपनी ठेले की घंटी बजाते हुए हमारे घर के सामने आ कर खड़ा होता है और हम पूरे घर के सदस्यों के लिए कुल्फी खरीद लेते हैं। कई लोगों तो एक कुल्फी से मन ही नहीं भरता और वे दूसरी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। पर अब आप इस बात पर परेशान न हों क्योंकि हम आज आपको साधारण वाली नहीं बल्कि चॉकलेट कुल्फी बनाना सिखा रहे हैं। जब आप इसको अपने घर पर बनाएंगे तो आपको ठेले वाले के पीछे भागने की जरुरत नहीं पड़ेगी। चॉकलेट कुल्फी खाने में भी स्वादिष्ट लगती है और बनाने में भी बहुत आसान है। तो आइये देखते चॉकलेट कुल्फी बनती कैसे है-

सामग्री-
1 लीटर दूध, 3/4 कप कसा हुआ खोया, 1/2 कप कंडेस्ड मिल्क, 1/2 कप चॉकलेट।
विधि-
एक सॉसपैन में दूध गरम करें और उबाल आने दें। लगातार चलाते हुए एक तिहाई होने तक पकाएं। खोया डाल कर मिलाएं, फिर कंडेंस मिल्क डाल कर पांच मिनट तक पुन: पकाएं। आंच से हटाएं, सजाने के लिए थोड़ी चॉकलेट अलग रख कर बाकी कसी चॉकलेट इसमें डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालें। अब मिश्रण के ऊपर से चॉकलेट छिड़कें और सांचे का ढक्कन बंद कर के डीप फ्रीजर में रखकर जमाएं। जब कुल्फी जम जाए तब इसे सांचे से निकाल कर एवं काटकर तुरंत सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications