Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
चॉकलेट मार्टिनी
Desserts
oi-Staff
अगर आपको चॉकलेट खाना और वोदका का स्वाद पसंद है तो आपको यह चॉकलेट मार्टिनी भी पंसद आएगी। इसे एक रोमांटिक ड्रिंक के नाम से भी जाना जाता है तो अगर आपके प्रेमी को चॉकलेट पसंद है तो आप उन्हें यह चॉकलेट मार्टिनी बना कर सर्व कर सकती हैं। इस कॉकटेल की डिमांड खास कर वैलेंटाइन डे पर रेस्ट्रॉन्ट में ज्यादा देखने को मिलती है। तो अगर आप इसे रेस्ट्रॉन्ट में पीने की बजाए घर में बना कर पीना या पिलाना चाहते हैं तो हम बताएंगे इसे बनाने की बिल्कुल सरल विधि।

सामग्री-
180 एमएल वैनीला वोदका
120 एमएल इरिश क्रीम लिकर
120 एमएल चॉकलेट लिकर
120 एमएल चॉकलेट मिल्क
आइस क्यूब
गार्निश करने के लिये
फेंटी क्रीम
चॉकलेट कैंडी
विधि-
- सबसे पहले कॉकटेल गिलासों को रेफ्ररीजिरेटर में जमा दें।
- फिर कॉकटेल गिलास में बड़ा सा चम्मच चॉकलेट सीरप डालें।
- मिक्सी में चॉकलेट लिकर, आईरिश क्रीम लिकर, चॉकलेट मिक्ल, वैनीला वोदका और आइस क्यूब्स डाल कर ब्लेंड करें।
- अब कॉकटेल गिलास को बाहर निकालें और उसमें इस मिश्रण को उड़ेल दें।
- तुरंत सर्व करें।
- इसे गार्निश करने के लिये इस पर फेंटी हुई क्रीम और क्रश किया हुआ चॉकलेट कैंडी सजाएं।
Comments
English summary
Chocolate Martini
Story first published: Tuesday, August 13, 2013, 11:46 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2013



Click it and Unblock the Notifications
