चॉकलेट वॉलनट कपकेक: माइक्रोवेव रेसिपी

जब बात कप केक की आती है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। कप केक ज्‍यादातर बच्‍चों दृारा पसंद किया जाता है लेकिन इसे हर उम्र के लोग खाते हैं। एक कप केक और कॉफी का एक कप, दोनों ही लाजवाब होते हैं। जब भी थोड़ी सी भूंख लगी हो, आप घर के बने हुए कप केक का आनंद उठा सकते हैं।

यम्‍मी चॉकलेट कपकेक

झटपट तैयार होने वाले ये फ्रेश कप केक काफी अच्‍छे लगते हैं। आज हम आपको चॉकलेट वॉलनट कप केक बनाना सिखाएंगे। अगर आपको पता चल जाएगा कि यह टेस्‍टी चॉकलेट वॉलनट कप केक कैसे बनाए जाते हैं तो आप इसे कहीं भी और कभी भी बना सकते हैं।

Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe

इसे बनाने के लिये आपको माइक्रोवेव ओवन चाहिये बाकी का हम आपको बताएंगे कि इसके बनाने की विधि क्‍या है। आइये जानते हैं चॉकलेट कप केक को बनाने की विधि।

कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe

सामग्री-

  • मैदा- कप
  • पाउडर शक्‍कर- कप
  • कोको चॉकलेट पाउडर- 1 चम्‍मच
  • वेनीला एसेंस- 1 चम्‍मच
Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe
  • अखरोठ- 2 चम्‍मच
  • बेकिंग पावडर- 1 चम्‍मच
  • अंडे- 2
  • तेल- कप 1 चम्‍मच
Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe

विधि-
1.एक कटोरे में अंडा फोड़ कर फेंट लें।
2. उसके बाद इसमें वेनीला एसेंस मिला कर 1 मिनट और बीट करें।
3. इसके बाद इसमें पाउडर शक्‍कर मिला कर हल्‍के हाथों से बीट करें। इस घोल में बिल्‍कुल भी गांठ नहीं बनना चाहिये। घोल को लगातार दो मिनट तक चलाएं।
4. उसके बाद इसमें तेल डाल कर फिर से 2 मिनट तक चलाएं।
5. अब इसमें मैदा डाल कर चलाएं और घोल को बिल्‍कुल स्‍मूथ हो जाने दें।

Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe

6. इसके बाद इसमें कोकोआ पाउडर डाल कर 4 मिनट तक बीट करें।
7. आखिर में इसमें छोटे टुकड़ों में किये गए अखरोठ डाल कर मिक्‍स करें।
8. घोल को पूरी तरह से तैयार कर लें और फिर इसे प्रिहीट माइक्रोओवन में जो कि 170 डिग्री और 3 मिनट तक किया गया हो, उसमें रखें।

Chocolate Walnut Cupcakes For Beginners: Microwave Recipe

9. प्रीहीट होने के बाद कप केक के घोल को ट्रे में भर कर 15 मिनट तक 170 डिग्री पर रखें।
10. 15 मिनट के बाद कपकेक को एक बार टूथपिक से चेक कर लें।
11. एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिये रख दें।
12. चाकू की सहायता से कप केक को निकाल लें और फिर उस पर आइसिंग करें।

आपका कप केक तैयार है, उस पर चाहें तो चॉकलेट सॉस डाल कर टेस्‍टी बना सकती हैं।

Story first published: Monday, January 5, 2015, 12:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion