Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कलरफुल मिक्सड फ्रूट पुडिंग
Desserts
oi-Staff
आपको कितना अरसा हो गया है कि आपने अपने घर पर कुछ भी मीठा नहीं बनाया ? कई लोग डायटिंग करने या फिर ऑफिस के काम के चक्कर में इस बात का ख्याल ही नहीं रखते कि उन्हें कभी कभार कुछ मीठा आदि भी खा लेना चाहिये। अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो इस गर्मी के मौसम में कलरफुल मिक्सड फ्रूट पुडिंग बनाइये। इसे बनाने में थोड़ी सी महनत जरुर लगती है लेकिन जब यह बन कर तैयार हो जाती है , तो लोग इसके तारीफों के पुल लगा देते हैं। तो आइये देखते हैं कि यह मिक्सड फ्रूट पुडिंग कैसे बनाया जाता है। गाजर की खीर
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
- दूध- 500 एमएल
- अंडे- 2
- कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
- बिस्कुट- 4
- चीनी- कप
- रेड जैली- 1 कप
- ग्रीन जैली- 1 कप
- स्ट्रॉबेरी- 4 कटी हुई
- ब्लूबेरी- 6-8
- आडु- 6-7
- आम- 1 छेाटे पीस में कटा
- लीची- 4-5
- मेपल सीरप- 1/2 कप
विधि-
- एक बड़े बर्तन में दूध गरम करें और लगातार उसे चलाती रहें। फिर उसमें कस्टर्ड पाउडर, बिस्कुट और फेंटा हुआ अंडा मिलाइये।
- जब दूध एक तिहाई कम हो जाए तब उसमें चीनी डाल कर चलाइये।
- अब एक बड़ा कटोरा लें, वह कांच का होना चाहिये।
- फिर कटोरे में गाढे दूध की एक लेयर डालें।
- फिर उसके ऊपर रेड जैली, उसके बाद ग्रीन जैली डाल कर उसके ऊपर कटे हुए फल डालें।
- इसके ऊपर फिर से गाढा दूध का एक लेयर डाले और फिर से यही विधि तब तक अपनाएं जब तक कि सारी सामग्री खतम ना हो जाए।
- अब इस कांट के कटोरे को लगभग 2 घंटों के लिये फ्रिज में सेट होने के लिये रखें।
- 2 घंटे के बाद कटोरे को किसी प्लेट पर पलटें और उपर से मैपेल सीरप उडे़ले।
Comments
English summary
Colourful Mixed Fruit Pudding
Story first published: Friday, June 6, 2014, 9:39 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications