Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सेहत से भरा कार्नफ्लेक्स कुकीज
हमारे बच्चों को कुकीज बहुत पसंद होती हैं। अगर आप मानती हैं कि कुकीज खाना बच्चों की सेहत खराब कर सकता है तो ऐसा नहीं है क्योंकि आज हम आपको कार्नफ्लेक्स कुकीज बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें कोई खास सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिये केवल मैदा और कार्नफ्लेक्स की जररुत पडे़गी। अगर आप अंडा नहीं डालना चाहती तो और भी अच्छा है क्योंकि इसमें अंडा वैसे भी नहीं पड़ता। घर में अगर मेहमान आ जाएं और आपके पास सर्व करने के लिये कुछ भी न हो तो, आप इसे सर्व कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं कार्नफ्लेक्स कुकीज को बनाने की विधि को-
कितनी- 12 कुकीज
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
मैदा- 1/2 कप
कार्नफ्लेक्स- 1/2 कप + 1/4 कप
बिना नमक का बटर- 50 ग्राम
पिसी चीनी- 55 ग्राम
वैनीना एसेंस- 1/4 चम्मच
बेकिंग सोड़ा- 1/8 चम्मच
नमक- 1/8 चम्मच
विधि-
- कार्नफ्लेक्स को मिक्सी में पीस लें।
- एक किनारे बटर, वैनीला एसेंस और चीनी मिक्स कर के फेंट लें और मुलायम बना लें।
- बेकिंग पाउडर और मैदे को मिलाइये और उसमें बटर वाला मिश्रण मिला दीजिये।
- अब 1/2 कप पिसा कार्नफ्लेक्स मिलाइये और मुलायम आटा तैयार कर लीजिये। अगर आटा सूखा है तो उसमें हल्का सा पानी मिला कर मुलायम कर लीजिये।
- आटे को लगभग 15 से 30 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये। उसके बाद उसमें से कुछ छोटे पीस काट कर गोल आकार दीजिये।
- अब आटे के गोल पीस को हथेली से चपटा कर लें और उसे कार्नफ्लेक्स (1/4 cup) के चूरे में लपेट लें।
- ओवन को 177 डिग्री C पर 10 मिनट प्रिहीट करें। तैयार कुकीज को बटर पेपर पर 1 इंच के गैप पर रखें और कुकीज को 15 मिनट के लिये बेक करें।



Click it and Unblock the Notifications