Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इस सीजन में बनाइये घर पर मैंगो आइसक्रीम
आम मेरा सबसे पसंदीदा फल है और मैं पूरी बेसर्ब्री से गर्मियों के आने का इंतजार करती रहती हूं, कि कब मुझे यह फल खाने को मिलेगा। आम खाने के अलावा भी मैं कोशिश करती हूं कि मैं इस फल से कुछ बना सकूं। कुछ दिनों पहले मैनें वैनीला बीन आइसक्रीम बनाई थी, जो कि काफी अच्छी बनी थी। इस बार मैनें इसका बेस वैसे ही रखा है और इसमें आम की प्यूरी मिलाई है। इसका रिजल्ट पिछली वाली आइसक्रीम से भी ज्यादा अच्छा आया है।
मेरे आमों में बहुत सारी मिठास होने के कारण मैंने आइसक्रीम बनाते वक्त चीनी नहीं मिलार्इ। पर यदि आपके आमों में उतनी मिठास नहीं है तो आप अपनी इच्छा अनुसार चीनी मिला सकती हैं। तो देर किस बात कि आगे बढिये और ट्राई कीजिये ये रेसीपी।

सामग्री-
फुल क्रीम मिल्क- 2 कप
क्रीम- 3 कप
अंडा का पीला भाग- 8
चीनी- 2 कप
मैंगो प्यूरी- 3 कप

विधि-
- एक पैन में क्रीम डालें, उसमें 2 कप दूध डालिये।
- इसे धीमी आंच पर पकाइये।
- जब दूध उबल जाए तब इसे आंच से उतार लीजिये।
- एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग और चीनी तब तक मिलाइये जब तक कि यह क्रीमी न हो जाए।
- अब फेटे हुए अंडे के घोल में 1 कप दूध और क्रीम वाला मिश्रण मिलाइये, जिसे हमने उबाला था।
- दूध मिलाते वक्त इसे लगातार चलाती रहे।
- अब इस मिश्रण को ठंडा हो जाने दीजिये।
- जब यह ठंडा हो जाए तब उसमें 2 कप क्रीम मिलाइये।
- अब इसमें मैंगो प्यूरी मिलाइये।
- इसे एक सांचे या बर्तन में डाल कर 2-3 घंटे के लिये फ्रीजर में रखिये।
- फिा इसे फ्रिजर से निकाल कर ब्लेंडर में पीस लें, जिससे बरफ के टुकडे़ पूरी तरह से टूट जाएं।
- इस विधि को हर घंटे 2-3 बार दोहराएं।
- उसके बाद इसे दुबारा फ्रीज में सेट होने के लिये रख दें।

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-
अगर आपके पास आइसक्रीम मेकर है तो, इस मिश्रण को मेकर के कटोरे में डाल कर इस विधि से आइसक्रीम बना लें।



Click it and Unblock the Notifications