Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रमज़ान में मेहमानों के लिये बनाइये टेस्टी खजूर की खीर
अगर आप मीठा खाने की काफी ज्यादा शौकीन हैं और इस इफ्तारी में सोंच रही हैं कि इफ्तारी के समय ऐसा क्या बनाया जाए, जो आपके महमानों और परिवार वालों को पसंद आए, तो हम आपकी चिंता दूर कर देते हैं।
रमज़ान स्पेशल: इफ्तार के समय कैसी होनी चाहिये आपकी डाइट
रमज़ान के इस खुशी के मौके पर आप टेस्टी खजूर की खीर बना सकती हैं, जो कि हर किसी को बेहतद पसंद आएगी। इस दौरान खजूर खाना सेहत के लिहाज़ से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिये इस मौके का पूरा फायदा उठाइये और फ्रिज में रखे ढेर सारे खजूरों का भरपूर प्रयोग कीजिये।
READ MORE: ऐसे बनाइये काजू की टेस्टी खीर
खजूर मीठा होने के नाते हमने इसमें शक्कर का प्रयोग नहीं किया है। इसका फ्लेवर बढाने के लिये खीर में जायफल पावडर का प्रयोग कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इफ्तारी के लिये कैसे बनाएं खजूर खीर...

कितनेः 3
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- खजूरः 15
- उबला हुआ दूधः 2.4 लीटर
- नारियल दूधः 1/4 कप
- कटे हुए खजूरः 1 चम्मच
- कटे काजू और बादामः 1 चम्मच
- इलायची पावडरः चुटकीभर
- घीः 1 चम्मच
विधि:
- सबसे पहले खजूर को आधे कप गरम दूध में 15 मिनट के लिये भिगो कर रखें।
- पैन में घी गरम करें, उसमें कटे हुए मेवे और 1 चम्मच कटे हुए खजूर डाल कर क्रिस्प होने तक भूनें। फिर किनारे रख दें।
- अब मिक्सी में भिगोए हुए खजूर और दूध को बारीक पीस लें।
- फिर पैन में दूध उबालें और 5 मिनट के लिये इसे धीमी आंच पर पका लें।
- अब इसमें पिसा हुआ खजूर का पेस्ट डालें।
- फिर इसे चलाएं और आंच को धीमा रख दें और अच्छी तरह से पकने दें।
- कुछ देर के बाद जब यह गाढा होना शुरु हो जाए तब इसमें घी में रोस्ट किये खजूर और मेवे, इलायची पावडर और नारियल का दूध डालें।
- आपकी गरमा गरम खजूर खीर महमानों को सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
