Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
डिनर के बाद खाइये टेस्टी मैंगो डेजर्ट
आजकल आम का ही सीजन चल रहा है। इसलिये अगर मैंगो डेजर्ट नहीं बनाया तो फिर क्या बनाया। यह खाने में टेस्टी और बनाने में आसान डेजर्ट हर किसी के मुंह में मिठास भर देगा। रात में खाने के बाद जब इसका स्वाद लेगे तो सच मानिये जन्नत सामने आ जाएगी। तो देर किस बात की चलिये शुरु करते हैं इसे बनाना-

लोगो के लिये: 3-4
बनाने में समय: 10 मिनट
मैंगो सीरप बनाने की विधि-
आम 5-8
चीनी 5 चम्मच
पानी 1-2 कप
विधि-
आम को छील लें और छोटे पीस में काट लें और मिक्सी में पानी के साथ पीस लें। इसको एक कटोरे में पलट लें। एक पैन लें ओर उसमें आम के मिश्रण को 4-5 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाएं और लगातार चलाती रहें। अब उसमें चीनी मिलाएं और फिर लगातार चलाती रहें और आंच बंद कर दें। आपका मैंगो सीरप तैयार है। यह कई दिनों तक चले इसलिये इसको फ्रिज में रख सकती हैं।
मैंगो डेजर्ट की सामग्री-
मैंगो सीरप ½ कप
नींबू रस 1 चम्मच
नींबू का छिलका 1 चम्मच
वैनिला एसेंस ½ चम्मच
पिसी इलायची 1 चम्मच
चीनी 2 चम्मच
विधि-
एक मध्यम आकार के पैन में स्लाइस किये हुए आम और सीरप डाल कर पैन को गरम करें जिससे सीरप गाढ़ा हो जाए। अब बाकी सभी सामग्रियों को पैन में डाल दें और आंच हल्की कर के चलाएं। जब आपको लगे की मैंगो सीरप गाढा हो गया है और आप अच्छी तरह से गल गया है तो आंच बंद कर दें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। अब मिश्रण में हल्का पानी डालें जिससे वह स्मूथ हो जाए। इसको एक बाउल में डालें और 2-4 घंटे के लिये फ्रीज में रखें। आपका मैंगो डेज़र्ट बिल्कुल तैयार है, इसको खाना खाने के बाद सर्व कीजिये और तारीफें लूटिये।



Click it and Unblock the Notifications
