Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
यम्मी एगलेस डेट केक
एगलेस डेट केक को वो लोग भी पसंद करते हैं जो खजूर जैसे पौष्टिक मेवे को नहीं खाते। यह खाने में बहुत ही टेस्टी और मुलायम होता है। अगर आपके यहां पर ओवन नहीं भी है तो भी आप इसे प्रेशर कुकर में बना सकती हैं। बच्चे तो बच्चे, बडे़ भी इसे बडे़ मन से खाएंगे। इसमें तेल मिलाया जाता है, आप चाहे तो इसमें घी भी डाल सकती हैं।
यदि ज्यादा घी न प्रयोग करना चाहती हों तो दूध की मात्रा थोड़ी और मिला लें। घर में केक बनाने का यही फायदा होता है कि इसमें आप अपनी मन मर्जी अनुसार कुछ भी घटा बढा सकती हैं। साथ में यह पौष्टिक भी होता है। तो देर किस बात कि आइये देखते हैं एगलेस डेट केक को बनाने कि विधि-
सामग्री-
मैदा- 1 कप
खजूर- 18
दूध- 3/4 कप
चीनी- 3/4 कप
तेल- 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
मेवे- 1 चम्मच कटे हुए
विधि-
खजूर को थोड़े से दूध के साथ भिगो कर नरम होने के लिये रख दीजिये। एक कटोरे में चीनी, दूध और तेल तब तक मिलाइये जब तक कि चीनी घुल ना जाए, इसे किनारे रख दीजिये। मैदे और बेकिंग सोडे़ को एक साथ मिला कर रख लीजिये।
अब खजूर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कीजिये। पेस्ट को दूध और चीनी वाले घोल में मिला दें। इसमें मैदे को पूरी तरह से मिला दीजिये। फिर इस मिश्रण में कटे हुए मेवे मिला कर चलाइये। ओवन को 10 मिनट के लिये 176 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। तब तक के लिये पैन को तेल लगा कर ग्रीस करें, उस पर हल्का सा आटा भी फैलाएं।
पैन में तैयार केक का पेस्ट डालें और ओवन में 35-40 मिनट तक के लिये रख कर बेक करें। बीच बीच में इसको चेक करती रहें। केक तैयार होने पर इसे बाहर निकाले और ठंडा हो जाने के बाद ही काटें।



Click it and Unblock the Notifications
