Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एगलेस वॉलनट मफिन
Desserts
oi-Staff
बरसात का वक्त किचन में जा कर कुछ पकाने और बेक करने का दिन होता है। डिनर के बाद जब भी कभी भूख लगती है तब कुछ न कुछ मीठा खाने का मन होता है। और उस समय घर में कुछ बेक कर के खाने का मजा ही कुछ और होता है। यहां पर एक सिंपल रेसीपी है जो कि एगलेस है इसलिये इसे वेजिटेरियन लोग भी आराम से खा सकते हैं।
यह एक वॉलनट मफिन है जो कि बहुत टेस्टी होगी। इसे बच्चे तो बच्चे बड़े भी खूब पसंद करेगें। तो देर किस बात की आइये देखते हैं एगलेस वॉलनट मफिन बनाने का तरीका।
कितने लोगों के लिये- 5
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
मैदा- 1 कप
दूध- 1 कप
बटर- 2 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
चीनी- 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
अखरोठ- 3 चम्मच
वेनीला एसेंस- चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में मैदा डालें और उसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर मिला लें।
- बटर पिघलाएं और उसी कटोरे में डालें।
- फिर उसमें चीनी, तेल, दूध डाल कर अच्छे से फेटें, इसको बिल्कुल क्रीमी बना लें।
- फिर उसमें चूरा किया हुआ अखराट , वैनीला एसेंस डालें और मिक्स करें।
- अब मफिन पैन ले कर उसमें अंदर की ओर तेल लगाएं।
- अब मफिन पैन में इस घोल को डालें और ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- अब मफिन को 20 से 25 मिनट के लिये बेक करें।
- जब यह हो जाए तब इसमें फोर्क डाल कर चेक करें, अगर यह बेक हो चुका हो तो ओवन को बंद कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications

