Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
मैंगो फ्लेवर्ड दही
दही हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है। नार्थ इंडियन घरों में तो दही भोजन के साथ खाना मानो एक रिवाज़ सा बन गया है। लेकिन हम या तो सादी दही खाते हैं या फिर चीनी डाल कर। लेकिन आज हम आपको बताएंगे मैंगो फ्लेवर वाली दही के बारे में। जी हां, यह आम से बनी स्वादिष्ट दही खा कर तो आपको मजा ही आ जाएगा। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
2 कप दूध, 1 ½ कटे हुए आम, 1 कप चीनी, मैंगो सीरप।
विधि-
एक पैन में दूध को मध्य आंच पर 10 मिनट तक के लिये गरम करें। तब तक के लिये आम को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में ब्लेंड कर लें और पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इस पेस्ट को उबलते हुए दूध में मिलाएं। इसको अच्छी तरह से चलाएं वरना उसमें थक्के पड़ सकते हैं। इस दूध को 5-8 मिनट तक उबलने दें और लगातार चलाती रहें। अब पैन में चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक चीनी पिघल न जाए। गैस बंद करें और दूध को किसी खुले बर्तन में उडेल दें और ठंडा होने के लिये रख दें। इसके बाद इसको 6 घंटों के लिये फ्रिज में रख दें। इससे आपकी आम वाली दही तैयार हो जाएगी जिसको आप आम के कटे टुकड़ों से गार्निश कर के सर्व कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications