Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी वैनीला कस्टर्ड
एक तो तेज गर्मी का दिन और ऊपर से बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे समय में जब बच्चे सारा दिन घर में रहते हैं तो रोज कुछ न कुछ अलग खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे ठंडा और बच्चों का फेवरेट वेनिला कस्टर्ड, जिसे खा कर बच्चे दूसरी और कोई चीज नहीं खाएंगे। तो देर किस बात की आइये शुरु करते हैं इस वेनिला कस्टर्ड को बनाने की सरल विधी को।

सामग्री-
1 लीटर दूध
2-3 कप चीनी
1- कप क्रीम
5-6 ब्रेड स्लाइस
2- अंडे
1 चम्मच- वेनिला एसेंस
4-5 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
विधी-
एक बर्तन में दूध डाले और उसमें चीनी तथा फेंटी हुई क्रीम मिलाएं। ब्रेड की स्लाइस लें और केवल उसके सफेद भाग को दूध के साथ मिलाए और अंडे़ डाल कर अच्छे से ब्लेंड करें। अब पैन लें और उसमें सभी सामग्रियों को डाल कर तब तक चलाएं जब तक कच्चे अंडे की महक आना बंद न हो जाए। मिश्रण को लगातार चलाते रहें और जब गाढ़ा हो जाए तब उसमें कस्टर्ड पाउडर मिला कर फिर 2-3 मिनट तक के लिये चलाएं। अब इसमें वेनिला एसेंस मिला कर सामग्री को एक कंटेनर में ठंडा होने के लिये रख दें। कंटेनर को एक रात के लिये फ्रिजर में रखें और दूसरे दिन सुबह आपका वेनिला कस्टर्ड जम कर तैयार हो जाएगा।
चाहें तो कस्टर्ड को स्ट्रॉबेरी या फिर काले अंगूरो से सजा भी सकती हैं। इसके अलावा इसमें काजू, किसमिस और पिस्ते भी डाल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
