Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की आसान विधि
Desserts
oi-Staff
फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी एक बहुत ही टेस्टी डेज़र्ट है जो कि खाने में काफी टेस्टी लगता है। फ्रूट कस्टर्ड में आप अपने मन पसंद फलों को डाल कर उसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। यह एक हेल्दी और टेस्ट से भरा डेज़र्ट है। अगर आप ने कभी भी फ्रूट कस्टर्ड नहीं बनाया है तो, हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताएंगे। आप इसे खाना खाने के बाद परिवार वालों को सर्व कर सकते हैं या फिर कभी थोड़ी सी भूख लगी हो तो भी आप इसे खा सकते हैं। आइये देखते हैं फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सरल विधि।
टिप्स: दूध में कस्टर्ड पावडर मिलाते वक्त इसे लगातार चलाने की आवश्यकता है, नहीं तो इसमें गांठें पड़ जाएंगी। स्वादिष्ट गाजर की खीर
कितने- 5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- दूध- 3 कप
- कस्टर्ड पावडर- आधा कप
- चीनी- स्वादअनुसार
- वेनीला एसेंस- 1/2 चम्मच
- आधा कप मिक्स फल- अंगूर, सेब, केला, चैरी, टूटी फ्रूटी, अनार, आम आदि
- आधा कप मेवे- काजू और बादाम
विधि-
- सबसे पहले दूध को उबाल लें और उसमें चीनी मिक्स करें।
- एक अलग कटोरे में थोड़ा सा दूध डालें। इसे गरम करें और धीरे धीरे कस्टर्ड पावडर डाल कर लगातार चलाएं।
- अब उबलते हुए दूध में कस्टर्ड मिश्रण डालें।
- आंच धीमी करें और तब तक पकाएं जब कि वह गाढा ना हो जाए।
- फिर इसे आंच से उतार लें और इसमें वेनीला एसेंस की कुछ बूंदें डालें।
- अब इसमें मिक्स किये फल डालें।
- उसके बाद इसे सूखे मेवे से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Fruit Custard Recipe For Beginners
Story first published: Thursday, January 22, 2015, 10:06 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2015



Click it and Unblock the Notifications
