Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुलाब की खीर: जन्माष्टमी स्पेशल
Desserts
oi-Staff
जन्माष्टमी व्यंजनों की बात की जाए तो, इस दिन खास तरह के शाकाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं। मीठे से ले कर जाकेदार और चटपटे व्यंजन हर किसी को भाते हैं। अगर आप इस दिन कुछ मीठा बनाने की सोंच रही हैं, तो आप गुलाब की खीर बना सकती हैं। यह गुलाब की खीर में काफी सारा दूध, मलाई, गुलाब की पंखुडियां, गुलकंद और गुलाब जल मिलाया जाता है। यह गुलाब की खीर काफी सिंपल है। गुलाब की खीर हर किसी को पसंद आएगी तो, चलिये जानते हैं इस मीठी खीर को बनाने की विधि। जन्माष्टमी पर जरुर बनाइये ये स्पेशल दही के व्यंजन
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- दूध- 4 कप
- चावल- कप
- इलायची पावडर- 1 चम्मच
- चीनी- 1 कप
- पिस्ता- 10
- किशमिश- 10
- गुलाबजल- 1 चम्मच
- गुलकंद- 10 ग्राम
- गुलाब की पंखुडियां- 10-15
विधि-
- दूध को गहरे पैन में डालें, जब वह उबलने लगे तब उसमें चीनी और चावल मिक्स करें।
- ऊपर से इलायची पावडर डाल कर दूध को 10 मिनट और पकाएं।
- इसे बीच-बीच में चलाती रहें।
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि चावल टूट कर पूरी तरह से पक न जाए।
- अब खीर को आंच से उतारें, फिर इसे ठंडा कर के फ्रिज में रख दें।
- इसमें गुलाब की पंखुडियां, गुलाबजल और गुलकंद मिक्स करें।
- अब इसे किसी खूबसूरत से कांच के बाउल में सर्व करें।
Comments
English summary
Gulab Ki Kheer: Janmashtami Spl Recipe
Story first published: Thursday, August 14, 2014, 12:10 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications
