Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
होली स्पेशन: ड्राई फ्रूट गुझिया
Desserts
oi-Staff
होली के त्योहार पर हर घर में गुझिया बनाई जाती है। गुझिया में नायिरल, खोआ और कुछ सूखे मेवे पड़े होते हैं। क्या आपने ड्राई फ्रूट्स वाली गुझिया खाई है? इसमें केवल ड्राई फ्रूट्स होते हैं और खोआ का कहीं नामो-निशान तक नहीं होता। ड्राई फ्रूट्स गुझिया खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है।
आप अगर इसे एक बार खाएंगे तो रूक ही नहीं पाएंगे। ड्राई फ्रूट्स गुझिया बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। आइये जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स गुझिया बनाने की विधि। होली में बनाइये रंग वाली गुझिया

कितने- 5-6
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- मैदा- 3 कप
- घी- 1/4 कप
- नमक- चुटकीभर
- तेल- फ्राई करने के लिये
भरावन सामग्री-
- सूखा घिसा नारियल- 1/2 कप
- बादाम- 1/4 कप
- पिस्ता- कप
- काजू- 1/4 कप
- खजूर- थोड़े से
- किशमिश- 1/4 कप
- दालचीनी पाउडर- 1/4 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले घुझिया के लिये आटा तैयार करें।
- भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे में मिक्स कर लें।
- तैयार आटे को 15 भाग में बांट लीजिये।
- एक छोटी सी कटोरी में पानी भर कर रख लें।
- आप गुझिया को सांचे की मदद से या फिर हाथों से तैयार कर सकती हैं।
- गुझिया बनाने के लिये लोई को पूडी की तरह बेल लें और उकसे बीचो बीच में भरावन सामग्री को भर लें।
- अब पूडी के चारों ओर हल्का पानी लगाएं और उसे मोड़ कर बंद कर दें।
- आप चाहें तो गुझिया के किनारों को डिजाइनर तरीके से मोड़ कर बंद कर सकती हैं।
- जब 5-10 गुझिया बन जाएं तब गैस पर कढाई चढा कर उसमें तेल भर कर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें एक एक कर के गुझिया डालें और सुनहरा होने तक तल लें।
- आपकी सूखे मेवे वाली गुझिया तैयार है।
Comments
English summary
Holi Special: Dry Fruit Gujiya Recipe
Story first published: Friday, March 14, 2014, 18:02 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications