Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
टेस्टी मैंगो जैम
Desserts
oi-Staff
आम का मौसम जोरो पर है, ऐसे में आप आम के प्रयोग से बहुत सारी खाने की चीजे बना सकती हैं। अगर आपके बच्चे को आम खाना पसंद है तो उसके लिये जैम भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिये आपको खूब पके हुए आम की जरुरत पडे़गी । आम फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है। आम खाने के अनेको स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। इसके अलावा इसमें केवल तीन ही सामग्रियां पड़ती हैं।
मैंगो जैम को आप ब्रेड में लगा कर अपने बच्चे को टिफिन में दे सकती हैं। यकीन मानिये यह उसे बहुत पसंद आएगा। तो आइये चलते हैं कम समय में टेस्टी सा मैंगो जैम बनाते हैं।

सामग्री-
कितना- 1
आम- 1 बड़ा या 1.5 कप
चीनी- 1/4 कप
नींबू रस- 1 चम्मच
विधि-
- आम को क्यूब में काटिये और उसे मिक्सी में खूब पीस लीजिये।
- एक नॉन स्टिक पैन में आम की प्यूरी डाल कर उसमें चीनी और नींबू का रस डालिये। इसे 25 मिनट तक लगातार चलाते रहिये।
- इस दौरान आपका मिश्रण चमकदार बन जाएगा तब उस समय आंच को बंद कर दीजिये।
- फिर जैम को ठंडा होने के लिये रख दीजिये। फिर इसे किसी एयर टाइट जार में बंद कर के फ्रिज में ठंडा होने के लिये रखें।
Comments
English summary
Homemade Mango Jam | टेस्टी मैंगो जैम
Story first published: Monday, May 27, 2013, 9:56 [IST]
Other articles published on May 27, 2013



Click it and Unblock the Notifications