Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्वादिष्ट रसीले पनीर की जलेबी
पनीर जलेबी बंगाल की फेमस मिठाईयों में से एक हैं, जिसे चनार जिलिपी या जलेबी के नाम से भी जानते हैं।आइए जानते है पनीर की जलेबी की रेसिपी के बारे में।
Desserts
oi-Staff
By Seema Rawat
जलेबी खाना किसे पसंद नहीं है? आज हम आपको यहां साधारण जलेबियों से हटकर स्वाद की पनीर जलेबी, जिसे आप किसी भी मौके पर बनाकर उस मौके को और स्पेशल बना सकते हैं। आइए जानते है पनीर की जलेबी की रेसिपी

सामग्री -
- पनीर - 200 ग्राम (1 कप) (क्रम्बल किया हुआ)
- केसर के धागे - 25 से 30
- मैदा - ¼ कप
- चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
- घी - जलेबी फ्राय करने के लिए
विधि -
- केसर में थोड़ा से पानी डालकर रख दीजिए ताकि ये पानी में घुल जाए।
- मैदा में थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक इसे घोल लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा और पानी डालकर अच्छे से 4 से 5 मिनिट फैंटकर पतला कर लीजिए. घोल इस कन्सिस्टेन्सी का बनना चाहिए कि चम्मच से गिराएं तो धार की तरह गिरे. इस घोल को ढककर किसी गरम जगह पर 1 घंटे के लिए रख दीजिए ताकि मैदा फूलकर सैट हो जाए.
- एक बर्तन में चीनी और 1 कप से थोड़ा ज्यादा (2 टेबल स्पून पानी) डाल दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने के 2 से 3 मिनिट बाद तक पकने दीजिए. इसी बीच, पनीर को मैश कर लीजिए. इसके लिए, एक थाली में थोड़ा सा पनीर डालिए और इसे हथेली से दबाव देते हुए मसल लीजिए। फिर, इसमें 1 टेबल स्पून दूध और डालकर और अच्छे से घोलकर इसे चिकना कर लीजिए।
- चाशनी चैक करने के लिए 2 से 3 बूंदे प्याली में गिरा लीजिए और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली और अंगूठे में चिपकाकर देखिए, यह शहद की तरह चिपकनी चाहिए, चाशनी में तार बनने की आवश्यकता नही है।
- चाशनी तैयार है। तैयार चाशनी में केसर का पानी डालकर मिक्स कर दीजिए।
- एक प्याले में मैश्ड पनीर डाल लीजिए। साथ ही तैयार मैदा के घोल को अच्छे से फैंट लीजिए। फिर, इस घोल को पनीर में डाल दीजिए और मैदा तथा पनीर के एकसार होने तक अच्छे से मिक्स करते हुए फैंटते रहिए। जलेबी का बैटर तैयार है।
- जलेबियां बनाने के लिए एक कोन लीजिए और इसे एक गिलास पर रख लीजिए. इस कोन में जलेबी का बैटर डाल लीजिए। कोन को ऊपर से बांधकर पकड़ लीजिए और नीचे की साइड कैंची से छोटा सा छेद कर दीजिए।
- कढ़ाही में घी गरम कर लीजिए। घी गरम होने के बाद, इसमें जरा सा बैटर डालकर चैक कर लीजिए कि घी ठीक से गरम हुआ या नही। अगर बैटर सिककर ऊपर आ रहा है, तो घी पर्याप्त गरम है। गरम घी में कोन को दबाते हुए सादा जलेबियों की तरह ही गोल-गोल जलेबियां बनाते जाइए और जलेबियों को धीमी व मध्यम आंच पर तल लीजिए। जैसे ही ये नीचे से ब्राउन हो जाए, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और जलेबियों को दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।सारी जलेबियां इसी तरह फ्राय कर लीजिए।
- फ्राइड जलेबियों को एक प्लेट में निकाल लीजिए। इसके बाद, जलेबियों को चाशनी में डाल दीजिए और 2 मिनिट चाशनी में ही डूबे रहने दीजिए।
- 2 मिनिट बाद, चाशनी से जलेबियां निकालकर प्लेट में रख लीजिए और जैसे-जैसे जलेबियां फ्राय होती जाएं, उन्हें प्लेट में निकालिए और फिर चाशनी में 2 मिनिट डुबोकर दूसरी प्लेट में निकालकर रखते जाइए।
- चाशनी से तर, शानदार पनीर जलेबी को किसी भी विशेष अवसर पर बनाइए और मेहमानों का मुंह मीठा कराइए।
Comments
English summary
How to Make chanar Jilipi
Story first published: Monday, March 20, 2017, 16:57 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2017



Click it and Unblock the Notifications
