Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
मैंगो लेयर केक बना कर मदर्स डे पर मां को दें सरप्राइज
मदर्स आने ही वाला है और हममें से कई लोग इस बार अपनी मां को कुछ खास देने के लिए आतुर है। वैसे आपने क्या सोचकर रखा है...
मदर्स आने ही वाला है और हममें से कई लोग इस बार अपनी मां को कुछ खास देने के लिए आतुर है। वैसे आपने क्या सोचकर रखा है...
अगर आपने अभी तक अपनी मां के लिए कुछ भी स्पेशल प्लान नहीं किया है तो क्यूँ न उनके लिए कुछ कुक किया जाएं, जोकि उन्हें पसंद आये। वैसे एक डिश हमारे पास ऐसी है जो 10/10 आपकी मॉम को पसंद आएगी और वो आपकी कुकिंग स्किल को देखकर सरप्राइज भी हो जाएगी।
समर के वीकेंड को आप कुछ इस तरह हैप्पी बना सकते हैं। इस डिश का नाम मैंगो लेयर केक है जिसका स्वाद उंगलियां चटा देने वाला होता है। इसे आप कुछ इस तरह घर पर बना सकते हैं:

कितने लोगों के लिए - 12
तैयारी करने में लगने वाला समय - 20 मिनट
बनाने में लगने वाला समय - 1 घंटा
आवश्यक सामग्री:
केक के लिए -
1. अंडा - 2
2. बेकिंग पाउडर - 2 चम्मच
3. केक आटा - ¾ कप
4. नमक - ¼ चम्मच
5. चीनी - 1 कप
6. अनसॉल्टेड बटर - 100 ग्राम
7. वनिल्ला एसेंस - 1 चम्मच
8. नींबू का रस - 1/8 चम्मच
9. दूध - ½ कप
व्हीप्ड क्रीम के लिए -
10. डबल क्रीम - 1 कप
11. मैंगो क्यूब्स - 1 कप
12. आईसिंग शुगर - 2 चम्मच
13. वनिला एक्ट्रेक्ट - 1 चम्मच
मैंगो कर्ड के लिए -
14. आम - 500 ग्राम (इसे पीस में काट लें)
15. एग यॉल्क - 4
16. शक्कर - 1/3 कप
17. नींबू का रस - 3 चम्मच
18. नमक - एक चुटकी
19. जैतून का तेल - 1/4 कप
आपको इसे बनाने के लिए बहुत ही धैर्य रखना होगा। इसमें समय लगता है। लेकिन जब एक बार यह तैयार हो जाता है तो सभी उंगलियां चाटते रह जाते हैं।
बनाने की प्रक्रिया :
केक बनाने की:-
1. सबसे पहले केक पैन लें या अगर वो न हो तो आप नॉन-स्टिक पैन भी ले सकते हैं। इसे हर तरफ से बटर से ग्रीस कर लें। अब इस पर चारों ओर से केक फ्लॉर को छिड़क लें। ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
2. एक मिक्सिंग बॉउल लें और फ्लॉर को व्हीस्क कर लें, इसमें बेकिंग पाउडर और नमक को मिला लें। वहीं दूसरी ओर, बटर और शक्कर मिलाकर इसे पीस लें। अब इसे उस आटे में मिला दें।
3. इसमें अंडे का अंदर वाला हिस्सा मिला लें और अच्छे से फेंट लें। इसमें वनिला एक्सट्रेक्ट, दूध और नींबू का रस मिला दें। इसे अच्छे सें फेंट लें।
4. इस मिक्सचर को आटे वाले मिश्रण के साथ मिलाकर मिक्स कर लें। इसे अच्छे से मांढ लें। अब इसे पैन में डालें।
5. प्री हीट किए ओवन में इस केक को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए हीट करें। आप इसे जांचने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करें।
6. अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। आपको केक तैयार है।
मैंगो कर्ड के लिए:-
1. आम के पीस लें और इसमें नींबू का रस और नमक मिला दें। अब इसे मिक्सी में पीस लें।
2. अंडे की जर्दी लें और इसे फिर से मिक्स कर लें। इस मिक्सर को एक बड़ेे कटोरे में मिला लें और बाद में छान लें। बाद में इसे पानी के कटोरे में धीमी आंच पर रखें और चलाते रहें। जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं।
3. जब आपको सही गाढ़ापन मिल जाएं तो आप इसे आंच से उतार लें और इसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे कवर करके रख दें और फ्रिज के अंदर रख दें।
केक को एसेम्बल करना:-
1. एक कटोरा लें और इसमें सभी मैंगो पीस को मसल लें।
2. केक को लेयर्स में काट लें और इसे एक प्लेट पर बिछा लें। इस पर मैंगो कर्ड का लेयर बिछाएं और फिर व्हीप्ड क्रीम को बिछाएं।
3. बाद में मसले हुए आम को इस पर बिछा दें। और फिर से एक लेयर को लगाएं। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें और बाद में मसले हुए आमों की फाइनल लेयर बनाएं।
4. इस केक को फ्रिज में रख दें। इसे ठंडा होने के बाद सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
