Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन 5 होममेड आईसक्रीम कैंडी से गर्मियों में रहें 'Chill'
आज कुछ ऐसे होममेड आइसक्रीम कैंडीज के बारे में बता रहे है जो गर्मी में ठंडक का एहसास करने के साथ-साथ टेस्टी तरीके से हेल्दी भी रखेगा।
चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा ठंडा खाने का मन जरुर करता है। आज हम आपको तरह तरह के आइसक्रीम की वैरायटीज के बारे में बता रहे है जिन्हें खाकर आप फैट व डायबिटिज जैसी समस्याओं से दूर रहकर आराम से खा सकते हैं।
चलिये आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताते हैं जो आपके परिवार और बच्चों को गर्मी में ठंडक का एहसास करने के साथ-साथ टेस्टी तरीके से हेल्दी भी रखेगा।

टैमारिंड टीज़-
इमली के टैंगी स्वीट के बिना गर्मी का मजा अधूरा रह जाता है। चीनी और पानी में लगभग एक दर्जन इमली डालकर 20 मिनट तक उबालें। एक बार जब इमली का मिश्रण ठंडा हो जाय तो इमली के मिश्रण को छान लें और उसको मोल्ड में डालकर फ्रिज में रख दें।

अवाकाडो पॉप्स-
अगर आप आईसक्रीम के हाई फैट क्रीम से बचना चाहते हैं तो विकल्प में अवाकाडो का क्रीम लें। अवाकाडो के साथ नारियल का दूध और कुछ चम्मच कॉन्डेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इसको मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रख दें और फिर जम जाने के बाद मेल्टेड चॉकलेट में डालकर चॉकलेटी टेस्ट के कैंडी का मजा लें।

मैंगो कैंडी-
इससे हेल्दी कैंडी आपको और कौन-सा मिलेगा। इस कैंडी को बनाने के लिए मैंगो पल्प, बादाम का दूध, शहद डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर उसको मोल्ड में आम का टुकड़े और मिक्चर को डालकर फ्रिजर में रख दें। और फिर ले इसके मजा।

स्ट्रॉबेरी कैंडी-
इस कैंडी के लिए स्ट्रॉबेरी मिल जाये तो फिर क्या कहने। बस स्ट्रॉबेरी के साथ फ्रोजेन बेरी जैसे लाल बेरी, ब्लूबेरिज़, ब्लैक बेरिज़ को काट लें और उसमें थोड़ा-सा नींबू का जूस और शहद मिलाकर टैंगी स्वाद लायें और फिर पॉपसिकल मोल्ड में डालकर फ्रिजर में रख दें और बच्चों को घर पर बने आईसक्रीम का मजा लेने दें।

फ्रेश फ्रूट फ्रेंजी-
इस कैंडी में आप अपने सारे फेवरेट फ्रूट रख डाल सकते हैं। तरबूज, कीवी, स्ट्रॉबेरी और तरह-तरह के बेरी मोल्ड में फ्रुट जूस के साथ डालकर फ्रिजर में डाल दें। और फिर लें मिक्सड आईस कैंडी का मजा।



Click it and Unblock the Notifications
