Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी काशी हलवा
Desserts
oi-Staff
काशी हलवा कर्नाटक की मिठाई है जो कि काफी प्रसिद्ध है। अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो आप सुबह नाश्ते में काशी हलवा बना सकते हैं। काशी हलवा कुम्हड़े से बनाया जाता है। काशी हलवे को बनाने में थोड़ा समय जरुर लगता है पर जब यह बन कर तैयार हो जाता है तब इसके पीछे की सारी महनत कामियाब हो जाती है। काशी हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। जब हलवा तैयार हो जाए तब इसमें सूखे मेवे डालें और इसका आनंद उठाएं। सर्दियों में काशी हलवा खाने का अपना अलग ही मजा होता है। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि काशी हलवा बनाया कैसे जाता है।

सामग्री-
3 कप घिसा कुम्हड़ा
1.5 कप चीनी
1 चम्मच काजू
1 चम्मच किशमिश
½ चम्मच इलायची पाउडर
6 केसर के धागे
3 चम्मच घी
विधि-
- कुम्हड़ा को छील कर घिस लें। फिर उसको निचोड़ कर उसका पानी निकाल लें।
- एक चौंड़ा पैन लें, उसमें 1 चम्मच घी डालें। अब उसमें घिसी हुआ कुम्हड़ा डाल कर उसका कच्चापन खतम हो जाने तक भून लें।
- जब यह पक जाए तब इसमें पानी डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। जब तक पानी सूख ना जाए तब तक इसे चलाते रहें।
- अब इसमें चीनी डालें। इसे फिर चलाते रहें जब तक कि इसमें का पानी सूख ना जाए। आपको इसके लिये 20 मिनट लग जाएंगे।
- जब सारा पानी सूख जाए तब इसमें 1 चम्मच घी, इलायची पाउडर डाल कर चलाएं और पका लें।
- फिर गैस बंद कर दें और इस में सूखे मेवे डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Kashi Halwa Recipe
Story first published: Saturday, January 4, 2014, 7:03 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications
