Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गर्मी में मजे लो केसर पिस्ता कुल्फी के
गर्मी का मौसम चिल्लड़ शेक, आइस क्रीम, स्मूदी और कुल्फी का लुफ्त उठाने के लिये होता है। कुल्फी भारत का सबसे लोकप्रिय डेज़र्ट है जिसे बच्चे और बूढे़ सभी पसंद करते हैं। गर्मी के दिनों में अगर एक कुल्फी खा ली तो समझो की तन-मन को पूरी तरह से शांति मिल गई। आपको कुल्फी के कई तरह के फ्लेवर मिल जाएंगे जैसे, बादाम, केसर, चीकू, मलाई, आम, लीची और पिस्ता। झुलसाने वाली गर्मी से अगर आपको ब्रेक लेना हो तो आप ठंडी-ठंडी कुल्फी का आंनद जरुर उठाइये। आप चाहें तो कुल्फी के ऊपर फालूदा और रोज वॉटर भी डाल सकते हैं, इसके इसका स्वाद निखर कर आएगा।
हम हर समय बाहर कुल्फी नहीं खा सकते इसलिये क्यों ना आज कुल्फी को हम अपने घर पर ही बनाने की कोशिश करते हैं। इसकी रेसीपी बहुत ही आसान है, इसके लिये बस कुछ सामग्रियों की जरुरत पडे़गी। केसर पिस्ता कुल्फी आपकी पूरी फेमिली और दोस्तों को बहुत ही पसंद आएगी। तो देर किस बात की आइये देखते हैं केसर पिस्ता कुल्फी को बनाने की विधि को-

सामग्री-
फुल क्रीम दूध- 2 लीटर
उबला दूध- 200 एमएल
केसर- 2 चुटकी
पिस्ता- ¼ कप चॉप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
गुलाबजल - 2 चम्मच

विधि-
1. एक गहरे पैन में दूध डालिये, उबालिये।

विधि-
2. फिर इसमें केसर के धागे डाल कर आंच पर गरम कीजिये तथा हल्के हाथों से चलाते रहिये।

विधि-
3. हल्की आंच पर दूध को पकने दीजिये और इसे आधा कर लीजिये।

विधि-
4. अब इसमें उबाला हुआ कंडेन्स मिल्क, गुलाबजल, इलायची पाउडर और पिस्ता मिलाइये।

विधि-
5. इसे आंच से हटाइये और रूम टंपरेचर पर ठंडा होने के लिये रख दीजिये।

विधि-
6. गाढे हो चुके दूध को कुल्फी के सांचे में भरिये और रातभर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये।

विधि-
7. आपकी केसर पिस्ता कुल्फी तैयार है।

विधि-
कुल्फी को सांचे से निकालने के लिये सांचे को गरम पानी में डुबाएं और कुल्फी निकाल लें।



Click it and Unblock the Notifications
